Yemen prison airstrike : यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर आरोप लगाया है कि उसने उत्तरी शहर अल-हज़्म की एक जेल पर हवाई हमला किया, जिसमें एक बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई।
पढ़ें :- Flydubai Pilot Attack: ‘कैप्टन सोना मत… हमें आपकी जरूरत है’, करीब 45 मिनट तक कैप्टन को बचाने में जुटे रहे इजरायली डेंटिस्ट, बताया आंखों देखा हाल
हूथी-संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अनीस अल-असबाही ने सोमवार को बताया कि सऊदी अरब की सीमा से सटे यमन के अल-जौफ़ प्रांत (Al-Jawf Province) में मौजूद सेंट्रल करेक्टिव फैसिलिटी (prison) पर हुए इस हमले में कम से कम सात लोग घायल भी हुए, जिनमें एक महिला भी शामिल है।
हूतियों की ओर से कहा गया है कि हमले के बाद जेल का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मंत्रालय का कहना है कि करीब 35 कैदी मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं। इनके अलावा एक महिला भी मलबे में फंसी हुई है, जो अपने पति से मिलने के लिए जेल पहुंची थी।
हूती-संचालित अल-मसीराह टीवी चैनल ने कथित हमले के बाद के हालात का फुटेज दिखाया, जिसमें एक गिरी हुई इमारत और मलबे में लोगों को कुछ ढूंढते हुए देखा जा सकता है।
सऊदी अरब ने इन आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
पढ़ें :- भारत ही नहीं ये 6 देश भी 2036 ओलंपिक की मेज़बानी की दौड़ में शामिल, IOC को होस्ट को चुनने लगेंगे ढाई साल
हूती प्रवक्ता याह्या सरी ने सऊदी अरब पर अल-जौफ़ में “नरसंहार” करने, निगरानी करने वाले ड्रोन उड़ाने और भाड़े के सैनिकों को हथियार सप्लाई करने का आरोप लगाया।