Yemen Sea Coast Accident : यमन में समुद्र तट के पास उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया जब प्रवासियों से भरी नौका पलट गई। इस हादसे में नाव में सवार अफ्रीका के कम से 68 प्रवासियों की मौत हो गई। 74 अन्य लोग लापता हैं। ये हादसा रविवार को हुआ। खबरों के अनुसार, इथियोपिया के 154 प्रवासियों को ले जा रही नौका यमन के अबयान प्रांत के अपतटीय क्षेत्र में पलट गई।
पढ़ें :- Afghanistan Rain and Floods : अफगानिस्तान में अचानक आई मौसमी बाढ़ ने बाढ़ ने मचाई तबाही, कई प्रांतों में लोगों को किया प्रभावित
लापता लोगों को मान लिया गया मृत
खबरों के अनुसार,यमन में अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन के प्रमुख अब्दुसत्तार एसोव ने
बताया कि दुर्घटना में 12 प्रवासी बच गए। 54 प्रवासियों के शव बहकर खानफर जिले में किनारे पर आ गए। 14 अन्य एक अलग स्थान पर मृत पाए गए। एसोव ने कहा कि नाव दुर्घटना में केवल 12 प्रवासी ही बच पाए है और बाकी लापता हैं। लापता लोगों को मृत मान लिया गया है।
गौरतलब है कि, एक दशक से भी ज्यादा समय से चल रहे गृहयुद्ध के बावजूद, यमन पूर्वी अफ्रीका और हॉर्न ऑफ अफ्रीका से खाड़ी अरब देशों में काम के लिए पहुंचने वाले प्रवासियों के लिए एक प्रमुख मार्ग है। अवैध अक्सर खतरनाक, भीड़-भाड़ वाली नावों पर प्रवासियों को लाल सागर या अदन की खाड़ी के पार ले जाते हैं।