Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. NAUTANWA-योग सप्ताह जागरूकता अभियान का शुभारंभ, पालिकाध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

NAUTANWA-योग सप्ताह जागरूकता अभियान का शुभारंभ, पालिकाध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 15 जून से 21 जून तक चलने वाले योग सप्ताह जागरूकता अभियान का शुभारंभ बुधवार को नगर पालिका परिषद नौतनवा स्थित जलकल परिसर में पालिकाध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने विधिवत फीता काटकर किया।

पढ़ें :- राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गबन मामला, तीसरे दिन भी राम जन्मभूमि पहुंची SIT

अभियान का उद्देश्य आमजन को नियमित योग, प्राणायाम एवं ध्यान के माध्यम से शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक शोभित सिंह ने उपस्थित सभासदों, नगर पालिका कर्मचारियों एवं योग टीम के सदस्यों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा स्वस्थ जीवन के लिए योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के समापन पर पालिकाध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि यदि सभी लोग नियमित रूप से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना लें तो वे शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ तनावमुक्त जीवन व्यतीत कर सकते हैं। उन्होंने योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज के प्रत्येक वर्ग को योग के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

उन्होंने आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूर्ण उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील भी की।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, अशोक कुमार, राहुल दूबे, प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, संजय मद्धेशिया, मनोज तिवारी, संजय मिश्रा, संतोष श्रीवास्तव, दीपु प्रजापति, रविकांत वर्मा, सत्यप्रकाश, उमेश चंद, आनंद कुमार, श्रवण कुमार, अमित कुमार, सुजीत चौधरी, राजकुमार गौड़ सहित बड़ी संख्या में नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पढ़ें :- यूपी में सड़क हादसे में तीन की दर्दनाक मौत

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

Advertisement