Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Yogi Cabinet: नई तबादला नीति को मिली मंजूरी, 40 हजार पुलिस के पदों पर भी होगी भर्ती

Yogi Cabinet: नई तबादला नीति को मिली मंजूरी, 40 हजार पुलिस के पदों पर भी होगी भर्ती

By शिव मौर्या 
Updated Date

Yogi Cabinet: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक हुई। इस कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। इसमें पुलिस विभाग में 40 हजार पदों पर भर्ती के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी है। साथ ही तबादला नीति 2022 को मंजूरी दी गई है। इसकी जानकारी अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने दी है।

पढ़ें :- कांग्रेस दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण छीनकर उसे धर्म के नाम पर देना चाहती है: पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि तबादला नीति के तहत 115 से 30 जून तक तबादले किए जाएंगे। बैठक में कृषि, उच्च शिक्षा, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति सहित विभिन्न विभागों के करीब डेढ़ दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा हुई। वहीं, यूपी पुलिस भर्ती की जानकारी अधिकारिक वेबसाइड पर दी जाएगी।

 

Advertisement