Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Yogi Government in Action : कैबिनेट​ मंत्रियों को सप्ताह में तीन दिन मंडल में करना होगा प्रवास

Yogi Government in Action : कैबिनेट​ मंत्रियों को सप्ताह में तीन दिन मंडल में करना होगा प्रवास

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) की योगी सरकार (Yogi Government)  की कैबिनेट बैठक मंगलवार को हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इसके साथ योगी सरकार (Yogi Government)   ने मंत्रियों की जिम्मेदारी तय करते हुए बड़ा फैसला किया है। अब मंत्रियों को हर सप्ताह तीन दिन तक मंडल वाले जिलों में प्रवास करना होगा। इसके लिए शुक्रवार, शनिवार और रविवार का दिन तय किया गया है।

पढ़ें :- Nijjar Murder Case : कनाडा पुलिस ने जारी की निज्जर हत्याकांड में गिरफ्तार लोगों की तस्वीर, सभी आरोपी भारतीय

हर कैबिनेट मंत्री को एक-एक मंडल दिया गया है। इस दौरान मंत्री प्रवास कर मंड स्तर, जिला स्तर और तहसील स्तर पर सीमक्षा बैठक लेंगे। साथ ही शासन की योजनाओं का जायजा भी करेंगे। इसके साथ ही मंत्रियों को मंडल स्तर पर योजनाओं से संबंधित रिपोर्ट भी शासन को सौंपनी होगी। कैबिनेट मंत्रियों के साथ ही प्रवास करने के लिए स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्रियों का एक समूह बनाया गया है। ये हर शुक्रवार, शनिवार और रविवार ये प्रवास करेंगे। हर गांव जाकर लोगों के साथ ही अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।

जानें ​किसको कौन सा मिला मंडल?

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या- आगरा मंडल
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक – वाराणसी मंडल
सूर्य प्रताप शाही – मेरठ मंडल
सुरेश खन्ना – लखनऊ मंडल
स्वतंत्र देव सिंह –मुरादाबाद मंडल
बेबी रानी मौर्या – झांसी मंडल
चौधरी लक्ष्मी नारायण – अलीगढ़ मंडल
जयवीर सिंह- चित्रकूट धाम मंडल
धर्मपाल सिंह – गोरखपुर मंडल
नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी’- बरेली
भूपेंद्र सिंह- मिर्जापुर मंडल
अनिल राजभर – प्रयागराज मंडल
जितिन प्रसाद- कानपुर मंडल
राकेश सचान – देवीपाटन मंडल
अरविंद शर्मा- अयोध्या मंडल
योगेंद्र उपाध्याय- सहारनपुर मंडल
आशीष पटेल- बस्ती मंडल
संजय निषाद – आजमगढ़ मंडल

 

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता
Advertisement