लखनऊ: यूपी की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) की ड्राफ्ट मतदाता सूची मंगलवार को जारी कर दी गई। लोक भवन के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा (Navdeep Rinwa) ने धर्म के आधार पर आंकड़े जारी किए जाने को लेकर उठ रहे सवालों पर अपना बयान जारी कर सफाई दी है। चुनाव आयोग (Election Commission) ने स्पष्ट किया कि उसने धर्म के आधार पर कोई आंकड़ा जारी नहीं किया है और न ही वह कभी इस तरह के आंकड़े जारी करता है।
पढ़ें :- अखिलेश ने अधिकारियों को चेताया, बोले- अगर फॉर्म-6 के जरिए गलत वोटर का नाम जोड़ने में मदद की तो अगला ठिकाना जेल होगा
चुनाव आयोग (Election Commission) के इस बयान के बाद धर्म आधारित आंकड़ों को लेकर चल रही चर्चा और राजनीतिक बहस तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि उप्र के मुख्यमंत्री जी से जनता पूछ रही है कि अफ़वाह फैलाने के लिए आरोपी व्यक्ति पर किस धारा में मुक़दमा दर्ज होता है? 1.27 करोड़ हिंदुओं के वोट कटने का आंकड़ा उनके सूचना विभाग के टकसाल में ढाला गया है क्या?
“मुख्यमंत्री जी को किस दिव्य शक्ति से जानकारी हुई होगी कि 1 करोड़ 27 लाख हिन्दू वोट कट गए? उन्हें इलेक्शन कमीशन ने धमका दिया है।”
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, लखनऊ https://t.co/IPRRQAxRc6
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 17, 2026
पढ़ें :- 'यूपी में किसी भी की सरकार बने, हमारा दबदबा बना रहेगा...' , विधानसभा चुनाव से पहले बृजभूषण शरण सिंह के बयान से सियासी हलचल तेज
उन्होंने कहा कि उप्र के मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि अपना उपहास उड़ाने वाली बातें कम ही किया करें, जनता में उनके ऊपर जो एक-दो प्रतिशत विश्वास बचा है कहीं वो भी डबल ज़ीरो न हो जाए। पहला ज़ीरो वो अपने झूठे बयानों से ख़ुद लगा लेंगे, दूसरा ज़ीरो दिल्लीवाले लगा देंगे क्योंकि वो तो काफ़ी दिनों से उन्हें ज़ीरो करने की फ़िराक़ में हैं। भाजपाई ‘मिथ्या-आँकड़ाजीवी’ लोग हैं।
समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल से एक्स पोस्ट पर वीडियो शेयर कर लिखा कि सवाल ये है कि फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास आंकड़ा कहां से आया कि 1 करोड़ 27 लाख हिंदुओं के वोट कटे हैं?
सवाल ये है कि फिर मुख्यमंत्री जोगी ठाकुर आदित्यनाथ के पास आंकड़ा कहां से आया कि 1 करोड़ 27 लाख हिंदुओं के वोट कटे हैं?
इसका मतलब या तो मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे थे या @ceoup झूठ बोल रहे हैं
पढ़ें :- यूपी की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, सात महीने में बढ़े 19 लाख नए वोटर, वोटर लिस्ट का प्रकाशन 4 जनवरी को
दोनों को आमने सामने बैठकर स्पष्टीकरण देना चाहिए
मुख्यधारा की मीडिया तो बिकाऊ है, वो ये सवाल ना तो मुख्यमंत्री से करेगी कि आपके पास आंकड़ा कहां से आया ना @ceoup से करेगी कि ये आंकड़ा मुख्यमंत्री को कहां से मिला
जो झूठ बोल रहा है क्या उसके खिलाफ कोई सख्त कानूनी कार्यवाही होगी?
— Samajwadi Party Media Cell (@mediacellsp) November 17, 2026
इसका मतलब या तो मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे थे या यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा (Navdeep Rinwa) झूठ बोल रहे हैं। दोनों को आमने सामने बैठकर स्पष्टीकरण देना चाहिए। मुख्यधारा की मीडिया तो बिकाऊ है, वो ये सवाल ना तो मुख्यमंत्री से करेगी कि आपके पास आंकड़ा कहां से आया ना मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा (Navdeep Rinwa) से करेगी कि ये आंकड़ा मुख्यमंत्री को कहां से मिला? जो झूठ बोल रहा है क्या उसके खिलाफ कोई सख्त कानूनी कार्यवाही होगी?