Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Yogi Sarkar 2.0 100 days: ‘सेवा, सुरक्षा और सुशासन’ के 100 दिन, सीएम योगी ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

Yogi Sarkar 2.0 100 days: ‘सेवा, सुरक्षा और सुशासन’ के 100 दिन, सीएम योगी ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

By शिव मौर्या 
Updated Date

Yogi Sarkar 2.0 100 days: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे हो गए हैं। सीएम योगी ने 100 दिन के काम की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा है। इस दौरान एक पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, यूपी सरकार के दोबारा चुने जाने के साथ 100 दिन के ‘सेवा, सुरक्षा और सुशासन’ के लिए समर्पित कार्यकाल की इस पहली प्रेसवार्ता में मैं अपने वरिष्ठ सहयोगियों की ओर से आप सभी का हृदय से स्वागत करता हूं।

पढ़ें :- UP News : इस्कॉन अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए वृंदावन लाया गया

उन्होंने कहा कि, हम सब जानते हैं कि उत्तर प्रदेश आबादी की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य है। पीएम नरेंद्र मोदी जी बार-बार कहते हैं कि उत्तर प्रदेश संभावनाओं वाला राज्य है। उत्तर प्रदेश भारत की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनने की सामर्थ्य रखता है। 25 मार्च 2022 को हमारी सरकार ने प्रदेश में शपथ ग्रहण किया था। उत्तर प्रदेश के इतिहास में 37 वर्षों के बाद यह अवसर आया था जब एक सरकार ने अपने 5 वर्ष के कार्यकाल को पूरा किया और उसके उपरांत पुनः प्रचंड बहुमत के साथ वही सरकार बनी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, जो कहा, सो किया’ के अपने इस परंपरागत अभियान को लेकर मैं आपके बीच उपस्थित हुआ हूं। साथ ही कहा कि हमने जनता से जो वादे किए हैं वो पूरे किए। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर की बनाने के लिए काम कर रहे हैं, जिससे कि उत्तर प्रदेश देश का ग्रोथ इंजन बन सके। प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए काम कर रहे हैं। हमने 10 सेक्टरों को सूचीबद्घ किया जिसकी जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

जिससे कि निवेश से लेकर विकास के हर क्षेत्र में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों और माफियाओं की 844 करोड़ की संपत्ति को भी जब्त किया गया है। 2017 के बाद से अब तक करीब 2925 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की गई है। यह सरकार की अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का परिणाम है।

कानून का राज हुआ स्थापित
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। पिछले पांच साल में एक भी दंगा प्रदेश में नहीं हुआ। पिछले पांच साल में प्रदेश की जीडीपी दोगुना हुई है साथ ही प्रति व्यक्ति आय भी दोगुना के करीब हुई है। 2017 के पहले प्रदेश का बजट करीब तीन लाख करोड़ था जो कि अब 6 लाख 15 हजार करोड़ हो चुका है। बजट में सरकार के 97 संकल्पों को लागू किया गया है।

पढ़ें :- पुंछ हमले में शामिल आतंकियों के स्केच जारी, पता बताने वाले को मिलेंगे 20 लाख
Advertisement