Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. NDA को 20 साल दिए मैं आपसे सिर्फ़ 20 महीने मांग रहा हूं, हम सब मिलकर बिहार की तकदीर और तस्वीर बदल देंगे: तेजस्वी यादव

NDA को 20 साल दिए मैं आपसे सिर्फ़ 20 महीने मांग रहा हूं, हम सब मिलकर बिहार की तकदीर और तस्वीर बदल देंगे: तेजस्वी यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। जल्द ही विधानसभा चुनाव का शंखनाद होने जा रहा है। चुनाव से पहले सियासी दलों की तरफ से खूब वादे किए जा रहे हैं। वादे करने में क्या तेजस्वी और क्या नीतीश कुमार कोई पीछे नहीं है। अब राजद नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने 20 महीने का समय बिहार के लोगों से मांगा है। उन्होंने कहा कि, 20 महीने में वो बिहार के युवाओं की तकदीर बदल देंगे।

पढ़ें :- VIDEO : सूर्या की संजू पर ये टिप्पणी फैंस को नहीं आयी पसंद, कप्तान की हो रही आलोचना
पढ़ें :- India-US Trade Deal पर ब्रेक, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से सुनाया फैसला, पीठ ने कहा कि IEEPA के तहत लगाए गए ड्रग ट्रैफिकिंग और अन्य टैरिफ हैं अवैध

तेजस्वी यादव ने कहा कि, बिहार के युवाओं की जवानी बर्बाद नहीं होने देंगे। NDA को 20 साल दिए मैं आपसे सिर्फ़ 20 महीने मांग रहा हूं। हम सब मिलकर बिहार की तकदीर और तस्वीर बदल देंगे। उन्होंने कहा कि, बिहार का युवा नौकरी चाहता है। ये सरकार नकलची सरकार है। इनके पास कोई ​विजन नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि, इस सरकार के जुमले को बिहार के नौजवान समझ गए हैं।

Advertisement