Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बुर्का पहन कर गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा युवक, बच्चा चोर समझ लोगो ने कर दी पिटाई

बुर्का पहन कर गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा युवक, बच्चा चोर समझ लोगो ने कर दी पिटाई

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के कानपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक बु्र्का पहन कर अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। एक महिला को उसपर शक हुआ। इसके बाद भीड़ ने बच्चाचोर समझ कर पीटना शुरु कर दिया। यह पूरा मामला घाटमपुर इलाके का है।

पढ़ें :- गौमाता व जन-जन की आराध्य मां यमुना की स्थिति पर व्यक्त की चिंता : अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

जहां एक युवक बुर्का पहनकर संदिग्ध हालत में घूम रहा था। वहां मौजूद लोगों को जब बुर्के में टहलती हुई महिला (युवक) पर शक हुआ तो उन्होंने उसे रोका और पूछताछ करना शुरू कर दिया।

पढ़ें :- अखिलेश यादव बोले- अमेठी में सिलेंडर वाले लोग अब सरेंडर कर रहे हैं, मीठी चीनी के लिए बोला कड़वा झूठ 

युवक की सच्चाई सामने आते ही पहले तो…

जब बुर्का उठाकर देखा गया तो पता चला कि वह महिला नहीं बल्कि पुरुष है, लोगों ने व्यक्ति का आधार कार्ड देखा तो उसका नाम अंसार निकला। वो औरैया का रहने वाला है। युवक की सच्चाई सामने आते ही पहले तो भीड़ ने युवक की पिटाई की और फिर उसके बाद पुलिस को सौंप दिया।

दरअसल युवक को बुर्का पहने तहलते देख लोगो को लगा वो बच्चा चोर है। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि युवक के भाई का ससुराल घाटमपुर में है और यहीं पर उसकी गर्लफ्रेंड भी रहती है।

पहचान छुपाकर बुर्का पहन कर वहां पहुंचा था

गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए वह अपनी पहचान छुपाकर बुर्का पहन कर वहां पहुंचा था। लोगों ने बच्चा चोर समझकर उसे पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि युवक के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- मैनपुरी में पांच दिन की नवजात बच्ची को धूप दिखाने से मौत, परिजनों का आरोप डॉक्टर के कहने पर ऐसा किया
Advertisement