नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 का 22वां मुक़ाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में आयरलैंड और ओमान के बीच खेला गया। इस मैच में आयरलैंड के ऑलराउंडर जॉर्ज डॉकरेल (All-rounder George Dockrell) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होने 9 गेंदों पर नाबाद 35 रन बनाए। वह भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह के रिकार्ड तोड़ सकते थे, लेकिन 20 ओवर खत्म हो चुके थे। जॉर्ज डॉकरेल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से आयरलैंड ने 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 235 रन बनाए। जवाब में उतरी ओमान की टीम 18 ओवरों में सभी विकेट गवां कर 139 रन बनाए।
पढ़ें :- AUS vs ZIM : टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से चटाई धूल
जॉर्ज डॉकरेल ने तोबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 9 गेंद पर पांच छक्के की मदद से नाबाद 35 रन बनाए। बल्लेबाजी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 388.89 का था। डॉकरेल को अगर एक ओवर और मिल जाता तो वह भातीय पूर्व दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह का रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते थे। बता दे कि युवराज सिंह के अंतरराष्ट्रीय टी20 विश्व कप में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड ह। सिंह ने 2007 के टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ मात्र 12 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था। वहीं ओमान के कप्तान लॉर्कन टकर अपने शतक से चूके गए। ओमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं थी। टीम ने 25 के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाजों, टिम टेक्टर और रॉस अडेयर, का विकेट खो दिया था। वही 45 पर तीसरा विकेट हैरी टेक्टर का और 64 पर चौथा विकेट कर्टिस कैंफर का गिरा।
इसके बाद पांचवें विकेट के लिए कप्तान लॉर्कन टकर और गारेथ डेलानी (Captains Lorcan Tucker and Gareth Delany) ने 56 गेंदों पर 101 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूती दी और स्कोर 165 तक पहुंचा दिया। डेलानी 30 गेंद पर चार छक्कों और तीन चौकों की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए। डेलानी के आउट होने के बाद लॉर्कन टकर ने छठे विकेट के लिए जॉर्ज डॉकरेल के साथ छठे विकेट के लिए 19 गेंदों पर 50 रन की साझेदारी की। टकर को आखिरी ओवर में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल सका। इस वजह से वह शतक पूरा करने का मौका चूक गए। टकर 51 गेंदों पर 4 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 94 रन बनाकर नाबाद रहे।