Zambia Mine collapse : जाम्बिया के लुसाका प्रांत के चोंगवे जिले में उस समय एक बड़ा हादसा हो गया जब एक बजरी खदान ढहने से कम से कम आठ खनिकों की मौत हो गई। खबरों के अनुसार, स्थानीय पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता, राय हामूंगा ने कहा कि यह दुर्घटना रविवार सुबह हुई जब श्रमिकों ने बजरी लोड करना समाप्त कर दिया था।
पढ़ें :- India-US Trade Deal : व्हाइट हाउस ने अमेरिकी कामगारों और व्यवसायों के लिए 'बड़ी जीत' करार दिया, जानें भारत को क्या होगा नुकसान?
उन्होंने कहा कि बचाए गए चालक ने पुलिस को सूचित किया कि घटनास्थल पर नौ से ज्यादा लोग थे। प्रवक्ता ने बताया कि बचाव दल आठ शवों को निकालने में सफल रहा है जबकि अन्य पीड़ितों की तलाश जारी है।