Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. 10 New Vande Bharat Routes and schedules: देश को मिलने जा रहीं 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस; नोट कर लें टाइमिंग और रूट

10 New Vande Bharat Routes and schedules: देश को मिलने जा रहीं 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस; नोट कर लें टाइमिंग और रूट

By Abhimanyu 
Updated Date

10 New Vande Bharat: देश को 10 और नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने जा रही है, जोकि बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों को कनैक्ट करेंगी। इन ट्रेनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। आइये इन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट और टाइमिंग पर नजर डाल लेते हैं-

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : भारत का विजयी आगाज, सूर्या के तूफान, अक्षर की फिरकी और सिराज की रफ्तार... यूएसए को 29 रन से हराया

वाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस: यह ट्रेन वाराणसी कैंट स्टेशन से सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर खुलेगी और दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर देवघर स्टेशन पहुंचेगी। यह दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर देवघर से चलकर रात 10 बजकर 20 मिनट पर वाराणसी कैंट पहुंचेगी।

हावड़-गया वंदे भारत एक्सप्रेस: यह ट्रेन दोपहर 2:25 बजे हावड़ा के लिए चलेगी और रात 8:50 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इसी तरह हावड़ा से सुबह 6:50 में चलेगी और दोपहर 1:20 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन गया से चलने के बाद कोडरमा, पारसनाथ, धनबाद, प्रधानखनटा, आसनसोल,दुर्गापुर व हावड़ा स्टेशन पर रुकेगी। 6 घंटे 30 मिनट में गया से हावड़ा के बीच दूरी तय करेगी।

आगरा कैंट-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस: यह ट्रेन सुबह 6 बजे आगरा कैंट स्टेशन से खुलने के बाद टूंडला जंक्शन, इटावा जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन पर ठहरते हुए दोपहर 1 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में यह वाराणसी से दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर चलेगी और रात 10 बजकर 20 मिनट पर आगरा कैंट पहुंचेगी।

राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस: यह ट्रेन हावड़ा से सुबह 6 बजे रवाना होकर खड़गपुर, टाटानगर, चक्रधरपुर होते हुए 11.50 मिनट पर राउरकेला पहुंचेगी। वापसी में यह राउरकेला से दोपहर 1.40 बजे रवाना होगी और शाम के 7.40 के करीब हावड़ा पहुंचेगी।

पढ़ें :- फिल्म ओ रोमियो में शाहिद कूपर के साथ नजर आएंगी तमन्ना भाटिया, अभिनेत्री ने एक्ट्रेस के लिया जाहिर किया अपना प्यार

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस: यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलने की संभावना है। पटना से टाटानगर की दूरी 7 घंटे में कवर होगी। यह ट्रेन सुबह 6 बजे टाटानगर से रवाना होगी और दोपहर 1 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में यही ट्रेन दोपहर 3 बजे पटना से चलकर रात 11 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

टाटानगर-बहरामपुर वंदे भारत एक्सप्रेस: यह ट्रेन सुबह 5:20 बजे टाटानगर से रवाना होगी और दोपहर 2:15 बजे बरहामपुर पहुंचेगी। वापसी में यह दोपहर 3 बजे बरहामपुर से रवाना होगी और रात 11:55 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

हुबली-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस: यह ट्रेन सुबह 5 बजे कर्नाटक के हुबली हुबली से रवाना होगी और महाराष्ट्र के पुणे के लिए अपनी यात्रा शुरू करेगी। यह दोपहर 1.30 बजे पुणे पहुंचेगी। एक घंटे के बाद यह ट्रेन दोपहर 2.30 बजे पुणे से रवाना होगी। रात 10 बजे अपने अंतिम गंतव्य हुबली पहुंचेगी।

हावड़ा-भागलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस: यह वंदे भारत ट्रेन हावड़ा से सुबह 7:45 पर रवाना होगी और दोपहर 2:05 पर भागलपुर पहुंचेगी। इसके बाद यही ट्रेन दोपहर 3:20 पर भागलपुर से चलेगी और रात 9:20 पर हावड़ा पहुंचेगी।

नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस: यह ट्रेन नागपुर से वंदे भारत सुबह 5 बजे चलेगी और दोपहर 12:15 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्लारशाह, रामागुंडम और काजीपेट स्टेशन पर रुकेगी। इसके बाद वापसी में यह ट्रेन सिकंदराबाद से दोपहर 1 बजे चलेगी और रात 8:20 बजे नागपुर पहुंचेगी।

पढ़ें :- 'घूसखोर पंडत' विवाद में अखिलेश की एंट्री, बोले- भाजपा हमेशा किसी समाज विशेष को लक्षित, चिन्हित कर ‘अपमानित-आरोपित’ करने का करती है षड्यंत्र

दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस: यह ट्रेन दुर्ग से सुबह 6 बजे रवाना होकर दोपहर 2:30 बजे के करीब विशाखापट्टनम पहुंच जाएगी। वहां से दोपहर करीब 3 बजकर 15 बजे यह खुलकर रात 11 बजकर 50 मिनट पर दुर्ग लौट जाएगी।

Advertisement