South Africa Mine Accident : दक्षिण अफ्रीका में एक अवैध सोने की खदान में काम करने वाले 100 से ज्यादा मजदूरों की मौत हो गई है। खबरों के अनुसार,कई महीनों से खदान में फंसे मज़दूरों की मौत भूख से हुई है। दक्षिण अफ्रीका के स्टेलनबोश शहर के पास बुफ़ेल्सफ़ोनटेन में एक सोने की खदान में करीब 100 मज़दूर फंस गए थे।
पढ़ें :- Melody Chocolate : मेलोडी चॉकलेट बनाने वाली कंपनी का कौन है मालिक, जानें कितनी है नेटवर्थ?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, खदान खाली पड़ी थी, ये खनिक कई महीनों तक खदान की गहराई में अंदर तक फंसे रहे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें बाहर निकालने का काफी प्रयास किया।
मजदूरों के शव निकाले जा चुके हैं
माइनिंग अफेक्टेड कम्युनिटीज यूनाइटेड इन एक्शन ग्रुप के अनुसार, बचाव अभियान में अब तक 26 मजदूरों को जिंदा बाहर निकाला जा चुका है। 18 मजदूरों के शव निकाले जा चुके हैं। खदान इतनी गहरी है कि 500 से अधिक मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। खदान की गहराई 2.5 किलोमीटर है।
पुलिस ने जब खदान को सील करने की कोशिश की तो मजदूरों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। गिरफ्तारी के डर से मजदूर बाहर नहीं आए। पुलिस ने खदान में गिरी रस्सियों को हटा दिया, जिससे वे बाहर नहीं आ सके।
सुरक्षा और प्रबंधन को लेकर कई सवाल
हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि दक्षिण अफ्रीका की सोने की खदान में मौत का कारण भूख थी। खदान में भोजन और पानी की आपूर्ति की कमी के कारण मजदूरों की मौत हो गई। ऐसे में मजदूरों की मौत ने खदान की सुरक्षा और प्रबंधन को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
पढ़ें :- Indian Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में हुआ बेदम, शुरुआती कारोबार में 41 पैसे गिरकर 96.96 तक चला गया
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका में अवैध खनन एक आम समस्या है। बड़ी कंपनियां खदानों को बेकार समझकर छोड़ देती हैं। स्थानीय लोग सोना पाने की उम्मीद में वहां खुदाई करते हैं। नतीजतन, ऐसी बकवास के कारण उनकी जान चली जाती है।