Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गुजरात में नमक के कारखाने की दीवार गिरने से 12 लोगों की मौत

गुजरात में नमक के कारखाने की दीवार गिरने से 12 लोगों की मौत

By प्रिया सिंह 
Updated Date

मोरबी: गुजरात के मोरबी से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां बताया जा रहा है कि हलवद जीआईडीसी में नमक के कारखाने की दीवार गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई।

पढ़ें :- Ramlala Pran Pratishtha : राम मंदिर थीम वाली बनारसी साड़ियों की विदेशों में बड़ी डिमांड, इसकी खासियत आपको कर देगी हैरान

खबर सामने आ रही है कि 15 से अधिक लोग अभी मलबे में दबे हैं। मोरबी की नमक फैक्ट्री में हुए हादसे के बाद घटनास्थल के कई वीडियो भी सामने आई हैं। इनमें देखा जा सकता है कि दीवार गिरने से वहां लगीं नमक की बोरियों की छल्ली गिर गईं। इसमें कई लोग दब गए।

स्थानीय लोग मलबे और बोरियों को हटाकर नीचे दबे लोगों को निकाल रहे हैं। घायलों को भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने 12 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

Advertisement