Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 12 दिसंबर 2021 का राशिफल: धनु, मीन के राशि के जातकों मिलेगी सफलता, जाने अपनी राशि का हाल

12 दिसंबर 2021 का राशिफल: धनु, मीन के राशि के जातकों मिलेगी सफलता, जाने अपनी राशि का हाल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल 

गाड़ी सावधानी से चलाएं। चोट लगने की आशंका है। किसी से विवाद हो सकता है। बिना वजह चिंता तथा तनाव में रहेंगे। जरूरी काम न हो तो यात्रा को टाल दें। रिश्तेदारों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। ज्यादा जोखिम लेने से  बचें। अनजान शख्स आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं

पढ़ें :- Ravi Pradosh vrat 2024 shubh muhurat : रवि प्रदोष व्रत में करें श्री महेश्वराय नम: का जप , जानें तिथि और पूजन विधि

वृषभ राशिफल 

धर्म-कर्म की ओर रूझान बढ़ सकता है। घर-परिवार के लोगों से सहयोग प्राप्त होगा। लंबित काम पूरे होंगे।  सत्संग के मौके मिलेंगे। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा। शत्रु शांत रहेंगे। आपके कौशल से कई लोगों के काम पूरे होंगे।

मिथुन राशिफल 

आप अपनी जवाबदारी को पूरा कर पाएंगे। प्रभु पर विश्वास बढ़ेगा। सेहत में सुधार होगा। आपकी योजना को लोग सराहेंगे। दिनचर्या में सुधार होगा। सामाजिक कार्य में सम्मिलित होंगे। प्रतिष्ठा मिलेगी। पारिवारिक चिंता रहेगी। धन लाभ के मौके मिलेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। 

कर्क राशिफल 

किसी की कड़वी बातों पर ध्यान न दें।  घरेलू मामले को लेकर तनाव बना रहेगा। ज्यादा  जोखिम न लें। स्थानांतरण या परिवर्तन हो सकता है। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज बिना वजह खर्च होगा। बुजुर्गों की सेवा करें। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी।

सिंह राशिफल 

कारोबार की स्थिति मनोनुकूल रहेगी। तनाव दूर होगा। निवेश फायदेमंद रहेगा। अशुभ सूचना  मिल सकती है। अनजान लोगों से लेन-देन करते समय में सावधान रहें। विरोधियों से दूर रहें। रूकी  हुई रकम मिलने होने के योग हैं। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। अपने मित्रों से मुलाकात करेंगे। 

पढ़ें :- Ganga Saptami 2024 : गंगा सप्तमी पर दीपदान का विधान है, गंगा में डुबकी और दान से होती है मनोकामना पूर्ण

कन्या राशिफल 

नया कारोबार शुरू करने की बनेगी। कारोबार में लाभ होगा। भौतिक संसाधन में बढ़ोतरी होगी। परिवार के लोग खुश रहेंगे। धन प्राप्ति होगी। दंपत्ति के बीच मधुरता रहेगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कमजोर लोगों की मदद करने का प्रयास करें।

तुला राशिफल 

दफ्तर में आपका प्रभाव बढ़ेगा। सभी काम समय पर पूरे होंगे। मित्रों की मदद कर सकेंगे। आपकी सराहना होने के साथ पूछ-परख बढ़ेगी। लाइफ पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। सत्संग से लाभ मिलेगा। आपका तनाव दूर होगा। सेहत में सुधार होगा। प्रसन्न रहेंगे। 

वृश्चिक राशिफल 

कारोबार ठीक चलेगा। यात्रा का कार्यक्रम तय हो सकता है। धन लाभ होगा। सभी कार्य  आपके अनुकूल रहेंगे। किसी प्रबुुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। आज आप बेहद खुश और सकारात्मक रहेंगे। अचानक लाभ होगा। समय पर कार्य पूरे कर पाएंगे। किसी मित्र से मुलाकात होगी।

धनु राशिफल 

यात्रा लाभदायक रहेगी। युवाओं को कैरियर से जुड़ी  सफलता मिलेगी। पुराना रूका काम पूरा होने से प्रसन्नता रहेगी। धन लाभ होगा। आसपड़ोस का माहौल अच्छा रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र से मुलाकात फलदायक साबित होगा

मकर राशिफल 

परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के पूरा नहीं होने से निराशा का भाव जागृत हो सकता है। निजी बात किसी शेयर न करें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। अनजान लोगों को भरोसा न करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। खानपान का ध्यान रखना होगा। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

पढ़ें :- 04 मई 2024 का राशिफलः शनिवार के दिन इन राशि के लोगों की आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे

कुंभ राशिफल 

सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी।  खुुश रहेंगे। संसाधन में वृद्धि होगी। निवेश करने से लाभ होगा। कार्यस्थल पर  साथियों का साथ मिलेगा। अज्ञात बाधा दूर होगी। तनाव कम होंगे। सेहत सामान्य बनी रहेगी। समय आपके अनुकूल है। आज आपको खुशखबरी मिलेगी। 

मीन राशिफल 

पैतृक मामलों में सफलता मिलेगी। पदोन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी की स्थिति ठीक रहेगी। विरोधी शांत रहेंगे। आज आपके लगभग सभी काम पूरे होंगे। भौतिक संसाधन जुटाने पर  खर्च हो सकता है। अचल संपत्ति से जुड़े काम आसानी से पूरे होंगे। आज यात्रा पर जा सकते हैं। 

Advertisement