Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 14 मई 2022 का राशिफल: करियर और कारोबार में इन राशि वालों को मिलेगी कामयाबी, जाने अपनी राशि का हाल

14 मई 2022 का राशिफल: करियर और कारोबार में इन राशि वालों को मिलेगी कामयाबी, जाने अपनी राशि का हाल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल (Aries)

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। कारोबार में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। घर वालों के साथ समय बिता पाएंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे।फिल्म देखने का आनन्द ले सकते हैं। जल्दबाज़ी के काम से आपको बचना चाहिये। किसी मित्र से मुलाकात होगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

पढ़ें :- Pitru Dosh Upay :  7 मई को वैशाख अमावस्या पर करें ये उपाय ,  दूर होगा पितृ दोष

वृषभ राशिफल (Taurus)

नौकरीपेशा लोगों की सैलरी बढ़ सकती है। बेवजह के काम में समय नष्ट न करें। धार्मिक चर्चाओं और अध्ययन में मन लगेगा। नया कारोबार शुरू करने में जल्दबाजी न करें। व्यापार में मनोनुकूल समझौते हो सकते हैं। बच्चों के करियर को लेकर तनाव दूर होगा। पैतृक मामले सुलझेंगे।

मिथुन राशिफल (Gemini)

दफ्तर में जिम्मेदारी पूरी करने का दबाव रहेगा। छात्रों के लिये समय बहुत ही अच्छा है। करियर को लेकर सफलता मिल सकती है। सुविधाओं पर धन खर्च करने से पहले आपको बजट पर विशेष ध्यान देना पड़ेगा। गैस और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। सत्संग में मन लगेगा।

कर्क राशिफल (Cancer)

जोखिम न लें। आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। आपके मन में व्यापार को लेकर नये-नये आइडियाज़ आयेंगे। आपके रचनात्मक विचारों की काफी सराहना होगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर काम के लिये निकलेंगे तो सफलता मिलेगी। पुराने रुके काम को लेकर चिन्ता रहेगी। आध्यात्मिकता की ओर रूझान रहेगा।

सिंह राशिफल (Leo)

अनजान लोगों से सावधान रहना होगा। मित्र आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। प्रबुद्ध लोगों की संगत में रहेंगे। मूल्यवान वस्तुओं के आयात-निर्यात वाले व्यवसाय में बड़ा धन लाभ हो सकता है। आज आप लोगों से ज्यादा निजी बातें शेयर न करें। किसी काम को न टालें। विवाद से दूर रहें।

पढ़ें :- Vaishakh Amavasya 2024: वैशाख अमावस्या है इस दिन, सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है

कन्या राशिफल (Virgo)

कार्यस्थल पर दबाव हो सकता है। कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले जल्दबाज़ी न करें। प्रेम सम्बन्धों में मर्यादाओं का ध्यान रखें। अतिरिक्त वसा और भारी भोजन का सेवन न करें। दिन की शुरुआत में शुभ समाचार मिल सकते हैं। अपने भाई-बंधुओं के साथ घूमने जा सकते हैं। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा।

तुला राशिफल (Libra)

किसी कमजोरी को अपने ऊपर हावी न होने दें। युवा वर्ग को अपने करियर को लेकर थोड़ा गम्भीर होना होगा। साझेदारों के साथ पुरानी गलतफहमियों को दूर करने के लिये दिन ठीक है। किसी बात को लेकर आपको परेशान होना पड़ सकता है। बच्चों की जरूरतों को पूरा कर पाएंगे।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

किसी के निजी मामले में दखल न दें। राजनीतिक मामलों से दूरी बनाकर रखें। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। घर परिवार का माहौल सुखद रहेगा। स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है। आवश्यक कार्यों को शाम से पहले पूर्ण कर लें। जल्दबाजी में आपसे गलती हो सकती है।

धनु राशिफल (Sagittarius)

जीवनसाथी के साथ रिश्तों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कर्मचारियों के सहयोग से व्यवसाय में उन्नति होगी। अपनी कार्यप्रणाली में पुनर्विचार करें और उसे और प्रभावी बनाने का प्रयास करें। रूके हुए कार्य पूरे होने से चिंतामुक्त महसूस करेंगे। तनाव दूर होंगे। संतान को सफलता मिलेगी।

मकर राशिफल (Capricorn)

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार को लेकर नई योजना बनाएंगे। यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार में बड़े निवेश की योजना बना सकते हैं। लोहा उद्योग से जुड़े लोगों को बड़े ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी कार्यों की बाधा दूर होगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।

पढ़ें :- 06 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशि के लाोगों के कार्यक्षेत्र में हो सकता है विस्तार

कुंभ राशिफल (Aquarius)

मीडिया से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म में मन लगेगा। आपको लोगों का सहयोग मिलेगा। आज घर के कार्यों में आप हाथ बटायेंगे। आज का दिन आपके लिये उत्तम सिद्ध होगा। नजदीकी लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। परिवार के लोगों की मदद करेंगे।

 मीन राशिफल (Pisces)

करीबियों से अपने रिश्ते खराब न करें। किसी काम के नहीं होने से दफ्तर में अफसर के साथ बहस हो सकती है। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें। अनजान लोगों की वजह से नुकसान होगा। जीवनसाथी से कुछ न छिपाएं। तनाव दूर होगा।

Advertisement