Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. 15 August 2023 Special : 15 अगस्त की छुट्टी पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, देश की खूबसूरती को करेंगे महसूस

15 August 2023 Special : 15 अगस्त की छुट्टी पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, देश की खूबसूरती को करेंगे महसूस

By Abhimanyu 
Updated Date

15 August 2023 Special : देश में आज़ादी का पर्व अगस्त के तीसरे हफ्ते में मनाया जाएगा। हर साल इस मौके पर राष्ट्रीय अवकाश होता है। जगह-जगह पर आज़ादी के जश्न को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं और देश की आजादी के लिए अपने योगदान देने वाले क्रांतिवीरों को याद करते हैं। वहीं, अगर इस खास मौके पर आप कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो हम कुछ जगहों के बारे में बताने वाले हैं जो आपके लिए बेस्ट होंगे। जहां आप देश के खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहों का दीदार कर पाएंगे।

पढ़ें :- आज देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है,ये हमारे देश की सबसे बड़ी समस्या है : प्रियंका गांधी

शिलांग

पर्यटकों के बीच काफी मशहूर मेघालय की राजधानी शिलांग एक बेहद खूबसूरत शहर है। शिलांग को झीलों का शहर भी कहा जाता है। यहां एलिफेंट फॉल्स पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। देश के सबसे खूबसूरत शहरों में शिलांग शामिल है।

चिकमंगलूर

अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो आपको कर्नाटक राज्य के दक्षिण पश्चिम भाग में स्थित चिकमंगलूर की यात्रा जरूर करनी चाहिए। घूमने के लिए यह शहर आपके लिए अच्छा विकल्प होगा। आप यहां कई एडवेंचर एक्टिविटिज का भी आनंद ले सकते हैं।

पढ़ें :- संविधान कहता है कि देश में हर व्यक्ति के साथ समान बर्ताव होना चाहिए , ये 'ट्रांसफर ऑफ पॉवर' की प्रक्रिया है : राहुल गांधी

खजुराहो का मंदिर

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित खजुराहो का मंदिर खूबसूरत चित्रकारी और नक्काशी के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इस मंदिर की वास्तुकला और मूर्तियां पर्यटकों को काफी आकर्षित करती हैं। स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को आप इस जगह की दीदार कर सकते हैं।

चित्तौड़गढ़

चित्तौड़गढ़ को राजस्थान का सिरमौर कहा जाता है जहां का किला देखने के लिए पर्यटकों की भारी संख्या में भीड़ होती है। यह भारत के सबसे बड़े किलों में शामिल है। राजस्थान के शाही अंदाज को पसंद करने वालों इस पर्यटन स्थल को जरूर देखना चाहिए।

बीकानेर

पढ़ें :- अब गृह मंत्रालय की इमारत को बम से उड़ाने की मिली धमकी, MHA अधिकारी को आया ईमेल

राजस्थान के शानदार पर्यटन स्थलों में बीकानेर का नाम शामिल है। यह शहर अपनी सभ्यता, संस्कृति और ऐतिहासिक किलों के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। बीकानेर में स्थित जूनागढ़ किला आकर्षण का केन्द्र है। इस शहर के पास करणी माता मंदिर भी घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। जिसे चूहा मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।

 

Advertisement