1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. आज देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है,ये हमारे देश की सबसे बड़ी समस्या है : प्रियंका गांधी

आज देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है,ये हमारे देश की सबसे बड़ी समस्या है : प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) बुधवार को झारखंड के रांची शहर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। आज लोग पढ़े-लिखे हैं, लेकिन उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा।

By santosh singh 
Updated Date

रांचीं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) बुधवार को झारखंड के रांची शहर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। आज लोग पढ़े-लिखे हैं, लेकिन उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा। अगर युवाओं को रोजगार मिलता तो हम वर्क फोर्स और मैन्युफैक्चरिंग में चीन का मुकाबला कर सकते हैं। ये हमारे देश की सबसे बड़ी समस्या है।

पढ़ें :- UP में होने जा रहे हैं CMO के ट्रांसफर: 36 डॉक्टरों के नाम भेजे गए, 8 नामों पर लगेगी मुहर, जानिए उनके नाम?

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandh) ने कहा कि ये बिरसा मुंडा जी, रघुनाथ महतो जी, राजा जगन्नाथ धल जी और सिद्धो कान्हू जी की धरती है। जब हमारी आजादी की लड़ाई शुरू भी नहीं हुई थी, तब ये नेता अंग्रेजी हुकूमत के सामने खड़े हुए और लड़े। आपको अपनी धरती पर गर्व होना चाहिए। जिसमें ऐसे नेता जन्में जो सदियों पहले आपके अधिकारों के लिए लड़े। हमारी आजादी का आधार यहीं रखा गया, जिस पर लोकतंत्र खड़ा हुआ।

पढ़ें :- सेवानिवृत्ति और नौकरी छोड़ने के बाद टॉप अधिकारी बड़ी कंपनियों में हो रहे शामिल, क्या ये पैटर्न सरकारी पॉलिसी के लिए बड़ा खतरा?

 संविधान देश में लोकतंत्र को बचाकर रखता है। अगर देश में लोकतंत्र नहीं रहेगा, तो आप अपनी आवाज कैसे उठाएंगे?

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandh) ने कहा कि संविधान आपको वोट का अधिकार, आंदोलन का अधिकार, भोजन का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, आरक्षण का अधिकार देता है। संविधान देश में लोकतंत्र को बचाकर रखता है। अगर देश में लोकतंत्र नहीं रहेगा, तो आप अपनी आवाज कैसे उठाएंगे?  आज लोग सत्ता हासिल करने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। चुनी हुई सरकार को पैसे और ताकत के बूते गिराया जा रहा है। पार्टियों के बैंक खाते सीज किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला जा रहा है। ये लोग सत्ता पाने के लिए जनमत और लोकतंत्र के बारे में नहीं सोच रहे।

नरेंद्र मोदी ने सिर्फ राशन के पैकेट पर अपनी फोटो चिपका दी और मीडिया वालों ने इसे मास्टर स्ट्रोक बता दिया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा कि नरेंद्र मोदी आपके सामने महंगाई और बेरोजगारी की बात तक नहीं करते। वह कहते हैं- कांग्रेस पार्टी जातिगत जनगणना कर आपकी भैंस ले लेगी। ऐसे बयान पर आपको सिर्फ हंसी आ सकती है। PM मोदी, जनता को अपने 10 साल की उपलब्धि बताइए। गरीबों को 5 किलो राशन देना नरेंद्र मोदी की मजबूरी है। कांग्रेस पार्टी ‘भोजन का अधिकार’ लेकर आई थी, जिसका मतलब है- हर गरीब परिवार को राशन मिलेगा। राशन मिलना आपका कानूनी हक है, इसलिए मोदी सरकार आपको राशन देती है। नरेंद्र मोदी ने सिर्फ राशन के पैकेट पर अपनी फोटो चिपका दी और मीडिया वालों ने इसे मास्टर स्ट्रोक बता दिया।

4 साल के लिए ‘अग्निवीर योजना’ में नौकरी करो और 4 साल बाद वापस घर लौटकर दूसरी नौकरी ढूंढो

पढ़ें :- अपनी ही सरकार के खिलाफ संजय निषाद का धरना, गोंडा में कारोबारी की हत्या के बाद बड़ा एक्शन

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandh) ने कहा कि नरेंद्र मोदी ‘अग्निवीर योजना’ लाते हैं। 4 साल के लिए सेना में नौकरी करो और 4 साल बाद वापस घर लौटकर दूसरी नौकरी ढूंढो। वहीं अगर शहीद हो गए तो न शहीद का दर्जा मिलेगा और न पेंशन मिलेगी। जब चंद्रयान-3 जाता है तो मोदी जी श्रेय लेते हैं। लेकिन HEC के जिन इंजीनियरों ने इसके लिए दिन-रात मेहनत की, उन्हें मोदी जी कई साल से सैलरी तक नहीं दे रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...