Independence Day Special Dish: स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) नजदीक है और इस दिन की तैयारियों में देशभक्ति का रंग (The color of patriotism) हर जगह देखने को मिल रहा है। बाजार में तिरंगे रंग की थीम में कपड़े, पतंगे और अन्य सजावटी सामान मिल रहे हैं। स्कूल, ऑफिस और घरों में भी इस दिन को बड़े धूमधाम से मनाने की तैयारी हो रही है।
पढ़ें :- मिलावटी सरसों के तेल से किडनी और दिल को सबसे ज्यादा खतरा, जांच-परख कर करें सेवन
खाने में भी देशभक्ति की झलक दिखाने के लिए कई तरह की ट्राई कलर डिशेज बनाई जा रही हैं। ये डिशेज सिर्फ देखने में ही नहीं, बल्कि खाने में भी बेहद स्वादिष्ट होती हैं। आइए जानते हैं कि आप घर पर भी कौन-कौन सी ट्राई कलर डिशेज बना सकते हैं।
तिरंगा राइस
स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगा थीम में स्वादिष्ट राइस बनाना एक बेहतरीन आइडिया हो सकता है। इसे तीन लेयर में तैयार किया जाता है – ऑरेंज, व्हाइट और ग्रीन रंग में। इसके लिए आप गाजर और पालक का पेस्ट तैयार कर सकते हैं। गाजर का पेस्ट ऑरेंज लेयर के लिए, पालक का पेस्ट ग्रीन लेयर के लिए और सफेद चावल व्हाइट लेयर के लिए उपयोग करें। इन तीनों लेयर्स को एक साथ परोसें और इस खास दिन को और भी खास बनाएं।
तिरंगा इडली
- इडली और डोसा कई लोगों की पसंदीदा डिश हैं। लेकिन आप इस बार इडली को नया ट्विस्ट देकर ट्राई कलर बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए:
- 2 कटोरी सूजी
- 2 कटोरी मट्ठा
- स्वादानुसार नमक
- ½ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
- हरा रंग
- हल्का लाल रंग
तैयारी की विधि
सबसे पहले सूजी को अच्छे से साफ कर लें और इसे मट्ठा के साथ मिला लें। इस मिश्रण को 30 मिनट के लिए अलग रख दें। अब इस मिश्रण में नमक और बेकिंग सोडा डालें और अच्छे से फेंट लें। इस घोल को 3 हिस्सों में बांट लें। एक हिस्से को सिंपल रखें, दूसरे हिस्से में हरा रंग डालें और तीसरे में हल्का लाल रंग मिलाएं। इडली मेकर में इन तीनों रंगों को लेयर करके डालें और कुछ देर के लिए छोड़ दें। इडली के स्टैंड को निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद इडली को निकालें।
पढ़ें :- मिर्गी की बीमारी में प्रेग्नेंसी कितनी सुरक्षित? मां बनने से पहले जान लें कौन-सी दवाएं बच्चे के लिए हो सकती हैं खतरनाक
अब आपकी ट्राई कलर इडली तैयार है। इसे सांबर या नारियल चटनी के साथ परोसें। यह डिश न केवल आपके परिवार को पसंद आएगी, बल्कि मेहमानों के लिए भी एक शानदार विकल्प हो सकती है। इन आसान ट्राई कलर डिशेज को बनाकर आप स्वतंत्रता दिवस को और भी खास बना सकते हैं। इन रंग-बिरंगी डिशेज से आप इस दिन की खुशी को अपने परिवार और दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं।