Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 15 अक्टूबर 2021 राशिफल : विजयदशमी पर इन सात राशि वालों का चमकेगा भाग्य, जाने अपना आज का राशिफल

15 अक्टूबर 2021 राशिफल : विजयदशमी पर इन सात राशि वालों का चमकेगा भाग्य, जाने अपना आज का राशिफल

By संतोष सिंह 
Updated Date

15 October 2021 Horoscope : हिंदू धर्म में पंचांग (Panchang in Hinduism) और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग अपना राशिफल (Horoscope) जानने के बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। 15 अक्टूबर शुक्रवार तिथि विजयदशमी (Vijayadashami) या दशहरा शुक्ल पक्ष (shukl paksh) चन्द्रमा मकर और कुंभ राशि (Aquarius) पर संचार करेगा। आज रावण दहन (Ravana Dahan) और दशहरा (Dussehra) का त्योहार मनाया जायेगा।

पढ़ें :- Ravi Pradosh vrat 2024 shubh muhurat : रवि प्रदोष व्रत में करें श्री महेश्वराय नम: का जप , जानें तिथि और पूजन विधि

Aries : मेष राशि वालों के लिए आर्थिक मामलो में आपके लिए संतोषजनक समय रहेगा। अतिरिक्त आय के भी योग बनेंगे। आज आप बस थोड़ी शांति रख लें आपका अच्छा समय फल देने वाला रहेगा। बहुत से काम पूरे हो सकते हैं। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।

Taurus: वृष राशि आज के दिन जातक  किसी को प्रेम प्रस्ताव भेज सकते हैं। सफलता मिलेगी। साथ काम करने वाले विपरीत लिंग से नजदीकियां बढ़ सकती हैं। मानसिक तनाव और नींद की कमी रहेगी। आज जातक को बदन दर्द भी होगा।

Gemini: मिथुन राशि वालों के लिए आज के दिन पैसे के मामलों में सोच-समझकर फैसले लेंगे और इसका फायदा भी हो सकता है। बेहतर आर्थिक योजना पर ध्यान देंगे। लापरवाही के कारण नुकसान करवा सकते हैं। महंगी चीजें गुम होने या उनका नुकसान होने का योग बन रहा है, सावधान रहें। कुछ महंगी चीजें भी आप खरीद सकते हैं। साथी के असंतुलित रवैये से आपकी परेशानियां बढ़ सकती है।

Crab: कर्क राशि के जातक आज के दिन पैसों को लेकर धैर्य रखें। पैसों की स्थिति में जल्दी ही अच्छा बदलाव आ सकता है। ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम भी दिया जा सकता है। परिवार के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठा सकते हैं। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं का उपभोग करने व उन्हें जुटाने के लिए इस अवधि में आप काफी प्रयासरत रहेंगे।

पढ़ें :- Ganga Saptami 2024 : गंगा सप्तमी पर दीपदान का विधान है, गंगा में डुबकी और दान से होती है मनोकामना पूर्ण

Leo sun sign: सिंह राशि के लिए आज के दिन जातक दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अनुकूल रहने की सम्भावना है। आपके वैवाहिक संबंध मजबूत रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से यह माह बहुत अनुकूल नहीं कहा जा सकता।शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा, लॉटरी और सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा। परिवार की सुख-सुविधाओं के लिए आप जमकर ख़र्चा कर सकते हैं। इस समय भूमि-मकान-वाहन लेने के योग भी नज़र आ रहे हैं।

Virgo sun sign :कन्या राशि वाले जातक का आज जातक दाम्पत्य जीवन के यह समय ज्यादा अनुकूल नहीं कहा जा सकता। जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। प्रेम जीवन में ग़लतफ़हमियां पैदा हो सकती हैं। सेहत के लिहाज से यह समय मिला-जुला रहेगा।आपको शेयर बाजार में बहुत मुनाफा नहीं होने वाला है जमीन खरीदने की संभावना भी बन रही है।

Libra: तुला राशि के जातक के लिए आज जातक लेन-देन और निवेश में थोड़ी सावधानी जरूर रखें। कोई भरोसेमंद इंसान भी आपके साथ धोखा कर सकता है। दोस्तों के साथ ज्यादा समय बीतेगा। किसी बड़े काम की योजना मन में नहीं है तो दिन का कुछ समय दोस्तों के साथ मनोरंजन में बीत सकता है।।

Scorpio: वृश्चिक राशि वाले आज के दिन पति-पत्नी के बीच गलतफहमी भी दूर हो सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखमय हो सकता है। पिता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। आपकी भी सेहत थोड़ी बिगड़ सकती है। सावधान रहें। आर्थिक मामलों में आपके लिए दिन अनुकूल हो सकता है।

Sagittarius: धनु राशि वाले जातक जीवनसाथी का पूरा साथ व सहयोग आपको प्राप्त होगा। उनके स्वभाव में प्रेम व आध्यात्मिकता की झलक देख पाएंगे। सेहतके लिहाज से समय अच्छा बीतने वाला है।मानसिक के लिए एकाध टूर पर जाना भी संभव रहेगा। नौकरीपेशा वालों को पदोन्नति और नई नौकरी की तलाश में लगे हुए जातकों को सफलता मिल सकती है।

पढ़ें :- 04 मई 2024 का राशिफलः शनिवार के दिन इन राशि के लोगों की आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे

Capricorn : मकर राशि वाले आज का दिन जातक एक्स्ट्रा आय की कोशिश करेंगे और सफल भी हो जाएंगे। उधार लेन-देन में सावधानी रखें। जोश में आकर कहीं भी निवेश करने से बचना चाहिए। घरेलू जीवन सामान्य रुप से चलता रहेगा। आप अपना निवास स्थान बदल सकते हैं अथवा कार्यक्षेत्र के चलते घर से दूर रह सकते हैं।

Aquarius: कुंभ राशि के लिए आज के दिन जातक आपकी आर्थिक स्थिति में अचानक बदलाव होने के योग बन रहे हैं। शेयर बाज़ार और कमोडिटी से आपको उम्मीद से ज़्यादा फायदा हो सकता है। इस समय आप अपना घर बदल सकते हैं या फिर काम-धंधे के चलते परिवार से दूर रहने की संभावनाएं हैं।

Pisces: मीन राशि के जातक पैसे कमाने के लिए आपको कई बेहतरीन मौक़े मिलेंगे, लेकिन उम्मीद के हिसाब से आपको फायदा नहीं हो पाएगा। घरेलू जीवन के लिए यह समय मंगलकारी नज़र आ रहा है। दोस्तों के साथ किसी आनंददायक स्थल की सैर का मज़ा भी आप उठाने वाले हैं। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय सोच-समझकर चलने वाला रहेगा। संभावना है।

 

Advertisement