Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में 16 साल की लड़की की बीच सड़क पर चाकू से गोदकर हत्या, घटना CCTV में कैद

दिल्ली में 16 साल की लड़की की बीच सड़क पर चाकू से गोदकर हत्या, घटना CCTV में कैद

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। यहां एक 16 साल की लड़की की चाकू से गोदकर बीच सड़क पर हत्या कर दी गई है। मामला दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके (Shahbad Dairy Area) का है। इस हमले में लड़की की मौत हो गई है। लड़की की पहचान साक्षी (Sakshi)  के रूप में हुई है और ये घटना CCTV में कैद हो गई है। इस घटना में हमला करने वाला शख्स लड़की का दोस्त साहिल (Sahil) बताया जा रहा है।

पढ़ें :- Encounter In Delhi : हिमांशु भाऊ गैंग का कुख्यात गैंगस्टर अजय सिंगरोहा पुलिस मुठभेड़ में ढेर,इन मामलों में था वांछित

जानें क्या है पूरा मामला?

पढ़ें :- संजय सिंह ने PMO और LG पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-24 घंटे CCTV निगरानी कर केजरीवाल को क्यों देखना चाहते हैं आपलोग

पुलिस के मुताबिक, साहिल (Sahil) और साक्षी (Sakshi)   की दोस्ती थी, लेकिन कल उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। साक्षी (Sakshi)   जब एक बर्थडे में जा रही थी, इसी बीच साहिल (Sahil)  ने साक्षी (Sakshi)   को रास्ते मे रोका और उस पर कई बार चाकू से हमला किया। इसके बाद साहिल (Sahil)   ने पत्थर से साक्षी (Sakshi)  पर हमला किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी साहिल फरार हो गया और उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर रेड की जा रही है।

Advertisement