1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia Ukraine War : यूक्रेन ने रूस पर रातों रात दाग दिए 100 से ज्यादा ड्रोन , हुआ धमाका  

Russia Ukraine War : यूक्रेन ने रूस पर रातों रात दाग दिए 100 से ज्यादा ड्रोन , हुआ धमाका  

यूक्रेन की सेना ने शुक्रवार को तड़के  क्रीमिया को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर ड्रोन से हमला किया। यूक्रेन ने रूस के 100 से ज्यादा ड्रोन दागे हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Russia Ukraine War : यूक्रेन की सेना ने शुक्रवार को तड़के  क्रीमिया को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर ड्रोन से हमला किया। यूक्रेन ने रूस के 100 से ज्यादा ड्रोन दागे हैं। खबरों के अनुसार, रूस के रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है।

पढ़ें :- जापान में 5.7 तीव्रता से आया भूकंप , दर्जनों लोग घायल, आपातकालीन संपर्क कार्यालय स्थापित

खबरों के अनुसार, ड्रोन हमले की वजह से आसपास के इलाकों में बिजली गुल हो गई और एक तेल रिफाइनरी में आग भी लग गई। रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यूक्रेन ने 100 ड्रोन से हमले किए हैं, जिन्हें रातों रात जमींदोज कर दिया गया। यह हमला तब हुआ जब कीव ने क्रीमिया प्रायद्वीप और रूस के दक्षिणी क्षेत्रों में रातोंरात ड्रोनों अटैक की एक सीरीज श्रृंखला शुरू की, जो पिछले कुछ हफ्तों में सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक था।

मॉस्को के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि रूस ने रातभर में देश के दक्षिण क्रीमिया में और काला सागर में 100 से अधिक यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, क्रीमिया में 51 ड्रोन, क्रास्नोडार क्षेत्र में 44, बेलगोरोड क्षेत्र में 6, काला सागर में 6 और कुर्स्क क्षेत्र में एक ड्रोन नष्ट कर दिया गया। क्रास्नोडार के गवर्नर वेनियामिन ने कहा, ड्रोन के नष्ट करने में कई बार आग भी लगी थी। हालांकि, सभी पर काबू पा लिया गया। सेवस्तोपोल के गवर्नर ने शहर में बिजली आपूर्ति के लिए लोगों को भी सचेत कर दिया है।

 

पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...