पटना। बिहार कैबिनेट (Bihar Cabinet) का बुधवार विस्तार हुआ, जहां जेडीयू (JDU) और बीजेपी (BJP) कोटे से 32 विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली। हालांकि एक नाम जो काफी चर्चा में है, वह है बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार (Bihar’s Former CM, Nitish Kumar) के सुपत्र निशांत कुमार (Nishant Kumar) का। बता दें कि उनके बिहार का नया स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है।
पढ़ें :- बिहार विधान परिषद के नए सभापति बने रामबचन राय, अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा
आजादी से पहले ही JDU ने 200 पार कर लिया, अब सवाल ये है कि 1925 में वोटिंग कैसे हुई होगी?
बिहार की जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने 1925 के चुनाव में जेडीयू को 200 सीटें दिलवा दीं। निशांत कुमार (नए स्वास्थ्य मंत्री) का इंटरव्यू सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। लगता है टाइम मशीन वाली बात हो गई। आजादी से पहले ही JDU ने 200 पार कर लिया। अब सवाल ये है कि 1925 में वोटिंग कैसे हुई होगी? घोड़े-गाड़ी से पोलिंग बूथ (Polling Booth) गए होंगे क्या?
इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जहां वह 1925 और 200 सीटों का जिक्र कर रहे है। वहीं अब इस वीडियो पर यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। बता दें कि इससे पहले भी निशांत कुमार (Nishant Kumar) के हावभाव पर लोग सवाल खड़े कर रहे है। चलिए आपको समझाते है क्या है पूरा माजरा?
पढ़ें :- DUSU Election 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में 1 लाख 51 हजार से ज्यादा छात्र डाल रहे वोट, 158 बूथ और 1,100+ EVMs के बीच कड़ी सुरक्षा
स्वास्थ्य मंत्री बनते ही ट्रोल हुए निशांत कुमार
दरअसल बिहार से स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार (Nishant Kumar) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जहां वह रिपोर्टर से बात करते हुए कह रहे है कि “सबसे पहले बिहार का जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। 1925 के बिहार इलेक्शन में जेडीयू को 200 सीट से जितवाया, उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं।
पिताजी के मार्गदर्शन में ही हम काम करेंगे। जिसके बाद यूजर्स कई तरह के सवाल खड़े कर रहे है कि 1925 में जेडीयू को 200 सीटें कैसे मिल गई थी? हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद निशांत कुमार की तरफ से अभी तक इस पर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
नीतीश कुमार जी के पुत्र फ़िलहाल तो राजनीति में एकदम असहज लग रहे हैं।
2025 को 1925 बोल गए, NDA की सीट्स को JDU को सीट बोल गए।
पढ़ें :- ‘नीतीश नहीं अमित शाह चला रहे JDU’, पार्टी के नाम बदलने पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला
मंत्री पद की बधाई लेकिन थोड़ा कॉन्फिडेंस तो लाना पड़ेगा निशांत कुमार को। pic.twitter.com/mglmlfad45
— Ashok Kumar Pandey अशोक اشوک (@Ashok_Kashmir) May 8, 2026
वायरल वीडियो पर यूजर्स दे रहे है प्रतिक्रिया
बता दें कि निशांत कुमार (Nishant Kumar) का यह वीडियो वायरल होने के बाद अब यूजर्स जमकर इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। एक यूजर ने लिखा कि बिहार सीएम बनने की सारी क्वालिटी है इनमें” एक और यूजर्स ने लिखा कि जिसको खुद अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत है, वह खुद स्वास्थ्य मंत्री बने बैठा है। एक दूसरे यूजर्स ने लिखा कि मुझे तो ये सोच के सदमा लग रहा है की ये लोग विदेश में पढ़ाई करने जाते है तो करते क्या है? हमारे यहां का बच्चा किसी अच्छे स्कूल में पढ़ाई कर ले तो इनके जैसे सौ को खा जाए।