लखनऊ। 1983 के क्रिकेट विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव (Cricket World Cup winning captain Kapil Dev) ने शुक्रवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इसकी जानकारी सीएम योगी ने अपने एक्स अकाउंट पर कपिल देव के साथ एक फोटो शेयर करके दी। इस दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। दोनों के बीच खेल, युवाओं में खेलों के प्रति बढ़ती रुचि और राज्य में खेल अवसंरचना के विकास जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।
पढ़ें :- NEET री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी लापरवाही! नागपुर के छात्र को अलॉट हुआ अबूधाबी का परीक्षा केंद्र
प्रख्यात क्रिकेट खिलाड़ी एवं 1983 की विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्री कपिल देव जी ने आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।@therealkapildev pic.twitter.com/10jsXDn8bG
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 2, 2025
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कपिल देव का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान की भी खूब सराहना की। कपिल देव ने उत्तर प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी प्रशंसा की। DGP मुख्यालय पहुंचे पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है और हम उत्तर प्रदेश को बदलते हुए देख रहे हैं। जिस प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर है, वह प्रदेश सबसे अच्छा है। पहलगाम आतंकी हमले पर उन्होंने कहा कि मैं देश के साथ हूं और हमारा देश जो भी करेगा, अच्छा होगा।
पढ़ें :- पटना कोचिंग विवाद में खान सर की गिरफ्तारी पर रोक बरकरार, अगली सुनवाई 25 जून को
डीजीपी प्रशांत कुमार (DGP Prashant Kumar) ने कहा कि पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का आगमन ऐतिहासिक क्षण है। विश्व कप आपने अपनी जनरेशन में जीतने का जज्बा सिखाया। उन्होंने कहा कि हर कोई आपकी बैटिंग, बॉलिंग का कायल था। डीजीपी ने कहा कि आपसे बहुत कुछ हमने सीखा है। उन्होंने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था से इज डूइंग बिजनेस बढ़ा है।