Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 21 दिसंबर 2021 का राशिफल: ये राशि के जातक रहें शत्रुओं से सावधान, इन्हे मिलेगा धन लाभ

21 दिसंबर 2021 का राशिफल: ये राशि के जातक रहें शत्रुओं से सावधान, इन्हे मिलेगा धन लाभ

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल 

आपको कई तरह की जिम्मेदारी पूरी करनी पड़ सकती है। आपका काम आपको लाभ देगा। आपका दिन अच्छा गुजरेगा। व्यवहार में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिता पाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी। दिनचर्या में परिवर्तन ला सकते हैं।

पढ़ें :- Varuthini Ekadashi : वरुथिनी एकादशी व्रत करने से सभी पाप भी मिट जाते है, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

वृषभ राशिफल

जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आर्थिक तंगी दूर होगी। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। कारोबार की स्थिति बेहतर होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रभु की आराधना करेंगे। मानसिक शांति मिलेगी। युवाओं का लाभ होगा।

मिथुन राशिफल 

शत्रुओं की हरकत से सावधान रहना होगा। यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। व्यस्त रहेंगे। सेहत बिगड़ सकती है। आज ज्यादा खर्च होगा। नशापान से दूर रहें। अपने व्यवहार की कठोरता को दूर करने का प्रयास करें।

कर्क राशिफल 

दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा खर्च होगा। घरेलू जिम्मेदारी पूरा कर पाएंगे। छात्रों को लगन से पढ़ाई करनी होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। रिश्तेदारों से भेंट हो सकती है। जरूरी कार्य पूरे कर पाएंगे।

सिंह राशिफल 

दिनभर चिड़चिड़ापन बना रहेगा। किसी कार्य के नहीं होने से आपको तनाव हो सकता है। सेहत पर असर पड़ेगा। एकांत में समय बिताने का प्रयास करें। जरूरी फैसले सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकता है।।

पढ़ें :- Vastu Tips : पीपल के पत्ते चमका सकते है किस्मत , करें ये उपाय

कन्या राशिफल 

बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। किसी से अनावश्यक विवाद हो सकता है। शत्रु पक्ष नुकसान पहुंचा सकता है। आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाने में कुछ असमर्थता व्यक्त करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पढ़ाई में मन लगेगा।

तुला राशिफल 

किसी के साथ चल रहा मतभेद दूर हो सकता है। आप आज अपने जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। व्यवसाय को लेकर नया प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके व्यवहार में सहजता रहेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशिफल 

युवाओं को कामयाबी मिलेगी। कैरियर संबंधी प्रयास सफल होंगे। यात्रा करने के दौरान किसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर काबू रखें। अनर्गल शब्दों का इस्तेमाल न करें। आपका काम अच्छा चलेगा। छात्रों को खुशखबरी मिलेगी।

धनु राशिफल 

किसी रिश्तेदार से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। अचल संपत्ति को लेकर तनाव बना रहेगा। आपका काम अच्छा चलेगा। व्यवसाय का आगे बढ़ा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। रूकी हुई रकम वापस मिल सकती है।

मकर राशिफल 

व्यवसाय में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। आज बाहर जाते समय सतर्क रहें। काम का तनाव दूर होगा। मित्रों से मदद मिलेगी। सगे-संबंधियों से मुलाकात होगी। बिना वजह खर्च करने से बचें। सेहत ठीक रहेगी।

पढ़ें :- Guru Gochar 2024 : देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बनाएगा मालामाल , शुभ समाचार मिल सकते हैं

कुंभ राशिफल 

सामाजिक जिम्मेदारी मिल सकती है। आवश्यक काम से दूसरे शहर जा सकते हैं। व्यवसाय को लेकर हो रही परेशानी दूर होगी। भौतिक संसाधन जुटा सकते हैं। अचल संपत्ति खरीदने का विचार फिलहाल त्याग दें। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।

मीन राशिफल 

आपका कामकाज अच्छा चलेगा। सगे संबंधियों के यहां किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आज का दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना है। विवाद को टालें। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं।

Advertisement