HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अमेठी से गांधी परिवार का ना लड़ना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव से पहले ही हार स्वीकार कर चुकी है: स्मृति ईरानी 

अमेठी से गांधी परिवार का ना लड़ना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव से पहले ही हार स्वीकार कर चुकी है: स्मृति ईरानी 

स्मृति ईरानी ने कहा कि, मेहमानों का स्वागत है। हमलोग अतिथियों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, इतना ही कह दूं कि अमेठी से गांधी परिवार का ना लड़ना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में वोट पड़ने से पहले ही अमेठी से अपना हार स्वीकार कर चुकी है। अगर उन्हें लगता कि यहां जीत की कोई भी गुंजाइश हो तो वे यहां से लड़ते।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। कांग्रेस ने अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री और अमेठी से भाजपा की प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस वोट पड़ने से पहले ही अमेठी से अपना हार स्वीकार कर चुकी है। दरअसल, आज सुबह कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली सीट पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया। इसके बाद कांग्रेस के अमेठी से प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया।

पढ़ें :- ललन सिंह का कांग्रेस पर तंज, कहा-अभी 99 पर सांप काटेगा तो जीरो पर पहुंच जाएंगे

वहीं, स्मृति ईरानी ने कहा कि, मेहमानों का स्वागत है। हमलोग अतिथियों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, इतना ही कह दूं कि अमेठी से गांधी परिवार का ना लड़ना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में वोट पड़ने से पहले ही अमेठी से अपना हार स्वीकार कर चुकी है। अगर उन्हें लगता कि यहां जीत की कोई भी गुंजाइश हो तो वे यहां से लड़ते।

अब स्मृति ईरानी के इस बयान पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष और वाराणसी से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा स्मृति ईरानी की नींद उड़ा देंगे, उनके एक-एक घर, गांव की जानकारी है। उन्होंने यहां 25 साल से ज्यादा काम किया है… निश्चित तौर पर वे स्मृति ईरानी को भारी मतों से हराएंगे।

बता दें कि, बीते कई दिनों की अटकलों के बाद आज कांग्रेस ने अमेठी से किशारी लाल शर्मा और रायबरेली से राहुल गांधी को प्रत्याशी बनाया है। दोनों नेताओं ने आज अपना नामांकन दाखिल किया है। वहीं, अब दोनों सीटों पर आमने—सामने की टक्कर हो गयी है।

 

पढ़ें :- Rahul Gandhi: अब राहुल गांधी का होगा ये नया पता? प्रियंका गांधी ने जाकर देखा बंगला

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...