Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. 2023 Honda Livo : होंडा की नई लिवो लॉन्च, ये फीचर चेक करें

2023 Honda Livo : होंडा की नई लिवो लॉन्च, ये फीचर चेक करें

By अनूप कुमार 
Updated Date

2023 Honda Livo : भारतीय बाईक बाजार में  प्रतिद्वंदियों को कड़ी चुनौती देने वाली होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपनी लिवो बाइक का अपडेट वर्जन पेश किया। कंपनी ने अपडेटेड होंडा लिवो (2023 Honda Livo) को 78,500 रुपये के शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया।

पढ़ें :- Hyundai discount : हुंडई की गाड़ियों पर बचत का सुनहरा मौका, कंपनी दे रही है शानदार डिस्काउंट

नई लिवो अब नए एमीशन मानक OBD2 के अनुरूप है। इससे पहले भारतीय बाजार में होंडा ने 110cc सेगमेंट में अपनी अपडेटेड CD110 ड्रीम डिलक्स पेश किया था। उसके कुछ दिनों बाद अब होंडा लिवो बाइक को अपडेट के साथ लॉन्च किया है। 2023 Honda Livo की खासियतों और खूबियों की बात करें तो कंपन ने इसे  दो वेरिएंट्स- ड्रम और डिस्क में ग्रहाकों के लिए पेश किया है।

नई 2023 Honda Livo के इंजन की बात करें तो कंपनी इसमें सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड तकनीक पर आधारित 109.51cc इंजन दिया गया है। यह इंजन अधिकतम 8.67 bhp का पावर और 9.30 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। ट्रांसमिशन के लिए इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। नई लिवो अब OBD2 एमीशन मानक के अनुरूप है। ऐसे में अब इसमें साइलेंट इंजन स्टार्ट के लिए ACG स्टार्टर मोटर दिया गया है। ब्रशलेस मोटर एक जनरेटर के रूप में भी काम करता है जिसका इस्तेमाल करेंट जनरेट करने और सफर के वक्त बैटरी को चार्ज करने के लिए किया जाता है।

Advertisement