2025 KTM Duke 250 : 2025 केटीएम ड्यूक 250 अभी भी यवाओं की पहली पसन्द और शानदार स्थिति में है। कीमत की बात करें तो इसकी 2.30 लाख रुपये (ex-showroom) की कीमत वाली यह कार केटीएम के भारतीय लाइनअप में सबसे बेहतरीन मिडिलवेट नेकेड में से एक है। वहीं कलर की बात करें तो खरीदार इसे तीन कलर ऑप्शन में से चुन सकते हैं।
पढ़ें :- KTM 890 Adventure R Rally Limited Edition : केटीएम 890 एडवेंचर आर रैली लिमिटेड एडीशन से पर्दा उठा , जानें खासियत और इंजन
इंजन
Duke 250 में 249.07cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है, जिसमें बॉश इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन लगा है। यह 9,250 rpm पर 31 hp और 7,250 rpm पर 25 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
छह-स्पीड गियरबॉक्स
यह इंजन छह-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है और इसमें बाई-डायरेक्शनल Quickshifter+ भी है, जो क्लचलेस अपशिफ्ट और डाउनशिफ्ट की सुविधा देता है।
राइड-बाय-वायर सिस्टम
KTM का राइड-बाय-वायर सिस्टम बेहतरीन थ्रॉटल रिस्पॉन्स को तेज और सटीक बनाता है, जो खासतौर पर तेज ओवरटेक या एग्रेसिव कॉर्नर एग्जिट के दौरान ध्यान देने योग्य होता है।
स्पीड और माइलेज
इस बाइक की अधिकतम स्पीड 140 किमी/घंटा है। KTM का दावा है कि Duke 250 का ARAI माइलेज 30.8 किमी/लीटर है।