Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बदहाल सरकारी स्कूलों के चलते यूपी में घट गए 22 लाख छात्र, मदरसों पर सोच बदले योगी सरकार : मायावती

बदहाल सरकारी स्कूलों के चलते यूपी में घट गए 22 लाख छात्र, मदरसों पर सोच बदले योगी सरकार : मायावती

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती (BSP Supremo Mayawati) ने यूपी के सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने ने मंगलवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि यूपी के प्राइमरी व अपर प्राइमरी स्कूलों में सन 2023-24 में 1.74 करोड़ दाखिले हुए, लेकिन 2024-25 में मात्र 1.52 करोड़ अर्थात स्कूल दाखिला में लगभग 22 लाख की गिरावट सरकारी स्कूल व्यवस्था की ऐसी बदहाल स्थिति गंभीर व चिन्तनीय है। शिक्षा के महत्व व जरूरत पर सरकार का उचित ध्यान जरूरी।

पढ़ें :- 'चीनी नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणी ईरान से जंग हारेगा अमेरिका? दो सच साबित हो चुकी हैं, ऐसा हुआ तो डोनाल्ड ट्रंप को लगेगा बड़ा झटका

मायावती (Mayawati) ने कहा कि फिर भी सस्ती व सुलभ व्यवस्था के तहत मदरसों आदि की प्राइवेट व्यवस्था के विरुद्ध सरकार का रवैया सहयोग का होने के बजाय उन्हें अवैध बताकर बंद करने का होना बुनियादी शिक्षा की जरूरत को और कमजोर करने वाला गैर-जरूरी व अनुचित है। निजी मदरसों के प्रति सरकार अपना रवैया बदले तो बेहतर है।

पढ़ें :- Rajya Sabha Elections 2026 : राज्यसभा 7 सीटों पर शरद पवार, आठवले, विनोद तावड़े, ज्योति वाघमारे, पार्थ पवार समेत सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

उन्होंने कहा कि वैसे तो सरकारी स्कूलों के हालात देश के अधिकतर राज्यों में काफी खराब हैं किन्तु यूपी व बिहार में यह अति-दयनीय होने से बहुजन गरीब परिवारों का बहुप्रतीक्षित विकास बाधित व इनके बच्चों का भविष्य अंधकारमय है। ऐसे में स्कूल शिक्षा पर ध्यान देकर इन्हें बंद करने के बजाय प्रोत्साहन जरूरी है।

पढ़ें :- मिडिल-ईस्ट जंग के बीच ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुली धमकी, कहा-अलर्ट रहें, कहीं आप खुद ही न हो जाएं खत्म
Advertisement