सूरत। गुजरात के सूरत शहर (Surat City) में 23 साल की एक ट्यूशन टीचर अपने 13 साल के छात्र को भगा कर ले गई थी। पुलिस ने चार दिनों बाद टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में टीचर ने पुलिस को बताया कि वह स्टूडेंट के बच्चे की मां बनने वाली है। उसके पेट में 5 महीने का गर्भ है। इसी के चलते वह स्टूडेंट को लेकर भाग निकली थी।
पढ़ें :- Video : TMC बोली-अभिषेक बनर्जी के हत्या की प्लानिंग बना रही है भाजपा, कोलकाता एयरपोर्ट पर बंदूक संग पकड़ा गया शख्स
स्टूडेंट ही है बच्चे का पिता
बच्चे ने भी टीचर से कई बार शारीरिक संबंध (Physical Relationship) बनाने की बात कबूल कर ली है। इसके साथ ही छात्र की मेडिकल रिपोर्ट (Medical Report) से पता चला है कि वह पिता बनने में सक्षम है। पुलिस अजन्मे बच्चे और छात्र का DNA टेस्ट कराएगी। पुलिस ने टीचर के खिलाफ नाबालिग का अपहरण करने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया था। अब पोक्सो की धारा 4, 8, 12 भी जोड़ दी गई है।
सूरत के पूना इलाके में रहने वाले 13 साल के स्टूडेंट को उसकी 23 वर्षीय ट्यूशन टीचर (Tuition Teacher) 25 अप्रैल को लेकर फरार हो गई थी। पुलिस ने दोनों की तलाश में चार टीमें बनाई थीं। आखिरकार 30 अप्रैल को पुलिस ने राजस्थान सीमा के पास एक बस से दोनों को पकड़ा। दोनों जयपुर से अहमदाबाद आ रही एक निजी बस में सवार थे।
पूछताछ में टीचर ने बताया कि दोनों सबसे पहले सूरत से वडोदरा पहुंचे। यहां रात को होटल में रात बिताई और सुबह अहमबदाबाद पहुंचे। पूरा दिन अहमदाबाद घूमते रहे और फिर रात की बस से जयपुर पहुंचे। जयपुर में एक दिन रुके और वहां से दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली में कुछ घंटे बिताने के बाद वृंदावन पहुंचे और मंदिर के दर्शन के बाद जयपुर लौटे। 30 अप्रैल की सुबह जयपुर से अहमदाबाद आ रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने दोनों के पकड़ लिया। टीचर ने बताया कि इस दौरान दोनों ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
पढ़ें :- PM Kisan Yojana 23th Installment : चेक करें आपके खाते में आए 2000 रुपये, 23वीं किस्त नहीं आई तो आप इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल
पुलिस की पूछताछ में दोनों ने ही कहा कि पिछले दो साल से दोनों के प्रेम संबंध थे। टीचर ने कबूल किया कि करीब एक साल से वह स्टूडेंट के साथ शारीरिक संबंध बना रही थी। हाल ही में उसे मालूम हुआ कि वह गर्भवती है। इसी के चलते वह स्टूडेंट को लेकर भाग निकली थी। टीचर का प्लान था कि वह स्टूडेंट के साथ दूसरे शहर में छिपकर रहेगी।
पहले बच्चे की स्कूल टीचर थी
टीचर ने बयान में बताया कि लड़का जब 5वीं कक्षा में पढ़ता था, तब वह उसके घर जाकर ही ट्यूशन पढ़ाती थी। इसके बाद वह स्टूडेंट को ट्यूशन पढ़ाने अपने ही घर बुलाने लगी थी। पुलिस पूछताछ में लड़के ने भी बताया कि टीचर ने एक बार उसके घर पर ही उसका शारिरिक शोषण किया था।
पुलिस को एक दिन की रिमांड मिली
सूरत की पुणे पुलिस को शिक्षक की एक दिन की रिमांड मिली है। इसलिए जांच के लिए उसे वडोदरा के होटल ले जाएगी। CCTV फुटेज समेत अन्य सबूत भी इकट्ठे किए जाएंगे। शुरुआत में छात्र की उम्र 11 वर्ष बताई गई थी, लेकिन पुलिस जांच में पता चला कि छात्र की उम्र 13 साल से अधिक है।
पढ़ें :- ईरान-इजरायल संघर्ष में मौतों का सही आंकड़ा अब भी रहस्य, 7300 जानें जाने का दावा !
भागने से दो दिन पहले खरीदा था नया सिम कार्ड
टीचर ने बयान में कहा कि जब उसे पता चला कि वह गर्भवती है तो उसने लड़के के साथ भाग जाने का प्लान बनाया। इसके लिए उसने स्टूडेंट से उसके दो-ती जोड़ी कपड़े मंगवाकर रख लिए थे। भागने से दो दिन पहले ही नया ट्रॉली बैग, स्कूल बैग और सिम कार्ड भी खरीदा था। वहीं, 25 अप्रैल की दोपहर को सूरत से भागने से पहले टीचर ने लड़के के लिए एक जोड़ी नए कपड़े और जूते भी खरीदे थे।