Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. औरंगाबाद में रसोई गैस सिलेंडर फटने से 50 लोग घायल

औरंगाबाद में रसोई गैस सिलेंडर फटने से 50 लोग घायल

By प्रिया सिंह 
Updated Date

बिहार में औरंगाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक मकान में रसोई गैस सिलेंडर के विस्फोट कर जाने से 25 लोग घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि शाहगंज मुहल्ला में अनिल गोस्वामी के घर चाय बनाने के क्रम में रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

इसे बुझाने के दौरान गैस सिलेंडर विस्फोट कर गया, जिससे करीब 25 लोग घायल हो गये। घायलों में कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि घायलों को औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, आग उस समय लगी जब लोग छठ पूजा के लिए प्रसाद तैयार कर रहे थे। हादसे की सूचना के बाद आग बुझाने पहुंचे पुलिसकर्मी भी झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है।

Advertisement