Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 26 मई 2022 का राशिफल: इन 4 राशि के जातकों को नौकरी/ कारोबार में होगा बड़ा लाभ, इन्हे रहना होगा सावधान

26 मई 2022 का राशिफल: इन 4 राशि के जातकों को नौकरी/ कारोबार में होगा बड़ा लाभ, इन्हे रहना होगा सावधान

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल (Aries) 

किसी की बातों में न आएं। गलत कार्यों से दूरी बनाकर रखें। कार्य में बाधाएं आएंगी। नौकरी में परिवर्तन का विचार बना सकते हैं। धन उधार देना पड़ सकता है। सहयोगी आपसे चिढ़ सकते हैं। किसी काम से यात्रा पर जाेंगे। माता-पिता की सेवा करें। कोई आप पर आरोप लगा सकता है। तनाव रहेगा।

पढ़ें :- Bada Mangal Special: जब भक्त हनुमान से हार गए थे श्रीराम, फिर हुआ कुछ ऐसे कि...

वृषभ राशिफल (Taurus)

आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। मित्रों के सहयोग से रुका हुआ कार्य आगे बढ़ेगा।सोशल मीडिया से कुछ जरूरी जानकारियाँ मिल सकती हैं। रिश्तेदारों के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। निवेश करते समय सावधान रहें।

मिथुन राशिफल (Gemini)

सरकारी दफ्तर में किसी से बहस हो सकती है। कार्य प्रभावित रहेगा। अचानक यात्रा पर जाना पड़ेगा। थकान के कारण किसी काम में मन नहीं लगेगा। जल्दबाज़ी में काम पूरा करने से गलतियाँ हो सकती हैं। युवाओं को करियर से जुड़ी चिंता सताएंगी। नया काम सीखने का प्रयास करें।

कर्क राशिफल (Cancer)

आज कोई आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। लवर्स के बीच का तनाव दूर होगा। जीवनसाथी से मधुरता रहेगी। धन संबंधी लेनदेन को लेकर विवाद हो सकता है। दफ्तर की जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभायेंगे। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार में किसी मामले को लेकर कलह हो सकता है।

सिंह राशिफल (Leo)

आज आपको सावधान रहना होगा। दफ्तर में आपको विवाद का सामना करना पड़ेगा। अपने खर्चों पर काबू रखें।जल्दबाजी में काम बिगड़ेंगी। वाहन आदि बिगड़ने से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी की बातों का बुरा मान सकते हैं। मानसिक उलझन रहेगी। बच्चों के साथ समय बिताएं।

पढ़ें :- Buddha Purnima 2024 :  बुद्ध जयंती इस दिन मनाई जाएगी, बुद्ध ने ज्ञान के प्रकाश से विश्व को रोशन किया

कन्या राशिफल (Virgo)

युवाओं को नौकरी मिलेगी। इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। आज आपको पुराने निवेश के रकम मिलेंगे। भौतिक सुविधाएं जुटाने में धन खर्च करेंगे। व्यवसाय में टैक्स आदि को लेकर परेशानियाँ दूर होंगी। अनजान लोगों से सावधान रहना होगा। पढ़ाई को लेकर ढिलाई न करें।

तुला राशिफल (Libra) 

मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। नई योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। अपने हितों के लिये आप प्रयासरत रहेंगे। स्वार्थी लोगों से सावधान रहें। आपकी सरलता का कोई फायदा उठा सकता है। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये अतिरिक्त श्रम करना पड़ेगा। ज्योतिष आदि विषयों में आपकी रुचि जागृत होगी। कष्टों का निवारण होगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

कार्यस्थल पर मेहनत ज्यादा करना होगा। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें। बच्चों को घुमाने ले जाएंगे। शिक्षा में कुछ बाधा आ सकती है। अनुभव की कमी के कारण आपके काम अधूरे छूट सकते हैं। निजी रिश्तों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।

धनु राशिफल (Sagittarius) 

पैतृक मामलों को लेकर उलझन में आ सकते हैं। अपने लाइफ पार्टनर को पर्याप्त समय नहीं दे पायेंगे। जिसके कारण मन कुछ असन्तुष्ट रहेगा। साझेदारों के व्यवहार को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। शारीरिक दर्द के कारण समस्या हो सकती है। कानूनी मामलों में नुकसान हो सकता है। जोखिम लेने से बचें, घातक हो सकता है।

मकर राशिफल (Capricorn)

आज का दिन अच्छा रहेगा। सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। कारोबारी यात्रा हो सकती है। बेरोजगार लोगों को आज नौकरी के लिए कोशिश करना चाहिये। आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है। विशेष विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे। तनाव से दूर रहें। सेहत ठीक रहेगी । (और पढ़ें)

पढ़ें :- Masik Kalashtami 2024: ज्येष्ठ माह की मासिक कालाष्टमी, जानिए तिथि और पूजा की विधि

कुंभ राशिफल (Aquarius)

आपको पूर्व के निवेश से लाभ होगा। किसी रिश्तेदार के साथ संबंध भी प्रभावित हो सकते हैं। जीवनसाथी से सलाह लेना उत्तम रहेगा। फाइनेंस सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी। लवर्स दबाव में रहेंगे। आज परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। अनजान लोगों से सावधान रहें। (और पढ़ें)

मीन राशिफल (Pisces) 

काम की अधिकता के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। कारोबार में लाभ हो सकता है। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। सत्संग में मन लगेगा। आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। राजनीतिक लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा।

Advertisement