Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 26 नवंबर 2022 राशिफल: इन जातकों की मन की इच्छा होगी पूरी, इन्हे मिलेगा आर्थिक लाभ होगा

26 नवंबर 2022 राशिफल: इन जातकों की मन की इच्छा होगी पूरी, इन्हे मिलेगा आर्थिक लाभ होगा

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशि

पढ़ें :- 04 मई 2024 का राशिफलः शनिवार के दिन इन राशि के लोगों की आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे

संतुष्ट जीवन के लिए अपनी मानसिक दृढ़ता बढ़ाएँ। जो निवेश योजनाएं आपको आकर्षित कर रही हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें- कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी ओर से की गई लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।

वृष राशि

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा. आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएंगे। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। लवमेट के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। आपके दिमाग में कुछ बड़े विचार आएंगे।

मिथुन राशि

पढ़ें :- Varuthini Ekadashi : वरुथिनी एकादशी व्रत करने से सभी पाप भी मिट जाते है, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

आज मिथुन राशि के जातकों के लिए आर्थिक समस्या उत्पन्न हो सकती है. आज का दिन आपको राजकीय सम्मान दिलाएगा। कार्य में प्रगति होगी। पैतृक संपत्ति का लाभ होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी और दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

कर्क राशि

आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं और उम्मीदों के लिए नए दरवाजे खोल देगी। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को पंगु बना दिया है। आज आपको अपनी बुद्धि और प्रभाव का इस्तेमाल संवेदनशील घरेलू मसलों को सुलझाने में करना चाहिए।

सिंह राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा. आप जिस काम को पूरा करना चाहते हैं उसमें कुछ रुकावटें आ सकती हैं। किसी पुराने मित्र से मिलने उनके घर जा सकते हैं। रिश्तों में सुधार के लिए आज का दिन अच्छा है। पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, उन्हें धूल-मिट्टी और प्रदूषण से बचाएं।

पढ़ें :- Vastu Tips : पीपल के पत्ते चमका सकते है किस्मत , करें ये उपाय

कन्या राशि

आज आपको अपने जीवन में बड़ी सफलता मिलने के योग बनते नजर आ रहे हैं. खासकर शुक्रवार के दिन प्रेम जीवन में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। लोगों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। यदि किसी काम में परेशानी आ रही है तो आपको बड़ों का सहयोग लेना चाहिए।

तुला राशि

घर का काम करते समय विशेष सावधानी बरतें. घरेलू सामानों का लापरवाही से इस्तेमाल आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। अचानक हुए खर्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी से अनबन के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। अनावश्यक तनाव लेने की जरूरत नहीं है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत ही शानदार रहेगा। आज आपके प्रयास पूरी तरह सफल होंगे। मित्रों के साथ मनाएंगे। आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे।

पढ़ें :- Guru Gochar 2024 : देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बनाएगा मालामाल , शुभ समाचार मिल सकते हैं

धनु राशि

धनु राशि के जातक आज अगर आपने अपने गुस्से पर काबू नहीं रखा तो आप किसी व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं. जीवनसाथी के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। व्यवहार में जल्दबाजी न दिखाएं। अनबन की भी संभावना है।

मकर राशि

मनन और आत्मनिरीक्षण लाभकारी सिद्ध होगा। आपकी अवास्तविक योजनाएँ आपके धन में कमी कर सकती हैं। सही समय पर आपकी मदद किसी को बड़ी मुसीबत से बचा सकती है।

कुम्भ राशि

आज आपका झुकाव अध्यात्म की ओर रहेगा. किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने की योजना बना सकते हैं। सुख मिलेगा। आप फिट महसूस करेंगे। दिन के अंत तक आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मीन राशि

पढ़ें :- Summers Protect Basil Plant : गर्मियों में तेज धूप से ऐसे बचाएं पवित्र तुलसी का पौधा , जानें क्या करना चाहिए

आज के दिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि सरकार विरोधी प्रवृतियों के कारण समस्या उत्पन्न न हो. व्यय की मात्रा में वृद्धि होगी। विवाह के इच्छुक जातकों को जीवनसाथी मिलने की संभावना है। विवाहितों को आज परिवार में पत्नी और पुत्र की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

Advertisement