BSNL’s Rs 107 Plan: जियो और एयरटेल जैसी दिग्गज निजी टेलीकॉम कंपनियों के टैरिफ प्लान महंगे होने से यूजर्स की जेब पर असर पड़ रहा है, जिसके बाद लगातार यूजर्स सरकारी कंपनी बीएसएनएल की ओर रुख कर रहे हैं, क्योंकि बीएसएनएल के टैरिफ प्लान निजी कंपनियों की तुलना में काफी सस्ते हैं। वहीं, हम आपको बीएसएनएल की लंबी वैधता वाले सस्ते प्लान के बारे में बताने वाले हैं।
पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत
दरअसल, पिछले एक महीने में बीएसएनएल के यूजर्स की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है, जिसने कंपनी को एक फिर खड़ा करने का काम किया है। हालांकि, बीएसएनएल के साथ सबसे बड़ी समस्या नेटवर्क है, जिसको लेकर तेजी से काम चल रहा है। उम्मीद है कि पूरे देश में बीएसएनएल 4जी नेटवर्क की शुरुआत इस महीने के अंत तक हो जाएगी। ऐसे में जो लोग बीएसएनएल में अपने सिम को पोर्ट कराने की सोच रहे हैं जिससे उनका सिम एक्टिव रहे। उनके लिए बीएसएनएल का 107 रुपये वाला प्लान बेस्ट साबित हो सकता है।
बीएसएनएल के 107 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 35 दिनों की वैधता मिलती है, जबकि निजी कंपनियों के एक महीने वाले प्लान आमतौर पर 28 या 24 दिन की वैधता के साथ आ रहे हैं। सरकारी के इस सस्ते प्लान में सभी नेटवर्क पर 200 मिनट्स की कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में कुल 2 जीबी डाटा मिलता है।