Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. California: Halloween party में गोलियां चलने से मचा हड़कंप, 2 की मौत 5 घायल

California: Halloween party में गोलियां चलने से मचा हड़कंप, 2 की मौत 5 घायल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

वाशिंगटन: अमेरिका में कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो (California’s Sacramento) में हैलोवीन पार्टी (Halloween party) में गोलीबारी से हड़कंप मच गया। इस दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में 2 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए। गोलीबारी की यह घटना सैक्रामेंटो में पाम एवेन्यू (Palm Avenue in Sacramento) पर स्थित रॉयल कैसल बैंक्वेट हॉल (Royal Castle Banquet Hall) के बाहर स्थानीय समयानुसार दोपहर बाद 12:56 बजे हुई।

पढ़ें :- कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने बीजेपी को 52.50 करोड़ दी रिश्वत , साल 2021 में सामने आए थे वैक्सीन के दुष्प्रभाव : संजय सिंह

आपको बता दें, पुलिस के अनुसार घायलों की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी (Arrest) नहीं हुई है और घटना के पीछे का कारण भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की जांच जारी है।

हैलोवीन डे क्यों मनाया जाता है

हैलोवीन (Halloween party) हर साल 31 अक्टूबर के दिन मनाया जाता है। यूरोप में सैल्टिक जाति (celtic race in europe) के लोगों से इस त्योहार का विशेष संबंध है। सैल्टिक जाति (celtic race) के लोग मानते हैं कि हर साल इस समय पूर्वजों की आत्माएं आती हैं। वे संसार में मौजूद लोगों से संवाद भी कर सकती हैं। सैल्टिक जाति (celtic race) के लोग सोचते थे कि पूर्वजों की आत्मा के आने से उनके काम आसान होंगे। पहले इसे ‘All Saints-Day’-All Hallows (holy) कहा गया। साथ ही Hallows Eve भी कहा जाता था। जो समय के साथ साथ Halloween बन गया। अब इसे दुनियाभर में मनाया जाता है।

Advertisement