Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Amritpal Singh surrender: 36 दिनों से फरार चल रहे खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amritpal Singh surrender: 36 दिनों से फरार चल रहे खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Amritpal Singh surrender: खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे संगठन के चीफ अमृतपाल सिंह ने पुलिस के सरेंडर कर दिया। सरेंडर किए जाने के बाद पंजाब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पंजाब पुलिस के मुताबिक  अमृतपाल सिंह को डिब्रूगढ़, असम में स्थानांतरित किए जाने की संभावना है।

पढ़ें :- सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट पर अमृतपाल सिंह के पिता को रोका, पूछताछ के बाद भेजा घर वापस

बताया जा रहा है कि अमृतपाल ने मोगा के गुरुद्वारे में सरेंडर किया है। उसके यहां पहुंचने के बाद गुरुद्वारे के जत्तेदार ने इसकी जिम्मेदारी पंजाब पुलिस को दी। इसके बाद पंजाब पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल को भगोड़ा घोषित किया था। पुलिस ने उसके कई साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अमृतपाल के सभी साथियों को असम की डिब्रूगढ़ जेल में रखा गया है। बता दें कि अमृतपाल पर पंजाब पुलिस ने NSA भी लगाया है।

अमृतपाल को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। पंजाब पुलिस ने उसे दबोचने के लिए देशभर समेत नेपाल बॉर्डर तक ऑपरेशन चलाए थे।

पढ़ें :- आप सांसद का मोदी सरकार पर निशाना, कहा-दीवाली पर सेना के जवानों के साथ फोटो खिंचवाने से उनका सम्मान नहीं होता
Advertisement