Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आपातकाल की 50वीं बरसी: भाजयुमो ने चलाया जनजागरूकता अभियान, कांग्रेस पर जमकर निशाना

आपातकाल की 50वीं बरसी: भाजयुमो ने चलाया जनजागरूकता अभियान, कांग्रेस पर जमकर निशाना

By विजय चौरसिया 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में 25 जून 1975 को लगा आपातकाल आज भी एक काले अध्याय के रूप में याद किया जाता है। इस दिन को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) महराजगंज द्वारा “संविधान हत्या दिवस” के रूप में मनाते हुए जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

पढ़ें :- नौतनवा में हाईकोर्ट आदेश की सख्ती, गोरखा भूतपूर्व सैनिक स्कूल का संचालन रामकुमार थापा को सौंपा

इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “25 जून 1975 की रात लोकतंत्र को कैद कर लिया गया था। यह भारत के संवैधानिक इतिहास का सबसे काला दिन है, जब सत्ता के लालच में कांग्रेस ने संविधान, नागरिक अधिकारों, प्रेस की स्वतंत्रता और न्यायपालिका की गरिमा को कुचल डाला।”

उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस सरकार ने हजारों राजनीतिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, छात्रों और आम नागरिकों को बिना किसी मुकदमे के जेलों में डाल दिया। प्रेस सेंसरशिप लागू की गई और असहमति की हर आवाज़ को दबाने का प्रयास किया गया।

अभिषेक मिश्रा ने कहा कि यह जरूरी है कि देश की युवा पीढ़ी इस काले दौर को जाने और समझे, ताकि भविष्य में लोकतंत्र पर कोई आंच न आए। उन्होंने कहा, “भाजयुमो यह संकल्प लेता है कि हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदैव सजग रहेंगे और आपातकाल जैसे किसी भी दौर को फिर से पनपने नहीं देंगे।”

भाजयुमो द्वारा जिलेभर में चलाए गए जागरूकता कार्यक्रमों में युवाओं को आपातकाल के इतिहास, उसके प्रभावों और उससे मिले सबक के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा के लिए संकल्प लिया।

पढ़ें :- सीएनजी सिलेंडर के नीचे छुपाकर ले जा रहे थे 19 किलो चरस, नौतनवा पुलिस ने किया भंडाफोड़

इस अवसर पर भाजपा युवा नेता रवि वर्मा, विकास मिश्रा, प्रेम जायसवाल, हर्ष वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट

Advertisement