1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. 2026 Kia Sonet 2026 :  किआ सोनेट लॉन्च ,  जानें कलर ऑप्शन और कीमत

2026 Kia Sonet 2026 :  किआ सोनेट लॉन्च ,  जानें कलर ऑप्शन और कीमत

किआ इंडिया ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Kia Sonet के MY26 मॉडल को कई अपडेट्स के साथ बाजार में पेश किया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

2026 Kia Sonet 2026 : किआ इंडिया ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Kia Sonet के MY26 मॉडल को कई अपडेट्स के साथ बाजार में पेश किया है। Kia Sonet सब-4 मीटर SUV को नए टर्बो-पेट्रोल और डीज़ल वेरिएंट्स के साथ अपडेट किया गया है, जिससे ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प अब कहीं ज़्यादा आसानी से उपलब्ध है। इसके अलावा, Sonet में अब एक नया Magma Red कलर ऑप्शन भी मिलेगा। सबसे खास बात यह है कि अब Sonet का ऑटोमैटिक वेरिएंट 10 लाख रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हो गया है, जिससे बजट में ऑटोमैटिक SUV खरीदने वाले ग्राहकों के लिए यह एक अच्छा विकल्प बन गया है।

पढ़ें :- Hyundai Grand i10 Nios Vibe Edition : हुंडई ने बाजार में उतारी नई कार, जानें कीमत और रोड सेफ्टी

कीमत
डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट की शुरुआती कीमत करीब 9.78 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
टर्बो पेट्रोल DCT ऑटोमैटिक वेरिएंट करीब 9.9 लाख रुपये से शुरू होता है।
यानी अब 10 लाख रुपये से कम कीमत में ऑटोमैटिक SUV खरीदने का ऑप्शन भी ग्राहकों को मिल जाएगा।
इंजन
Sonet के 1.5-लीटर डीजल इंजन में अब 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दिया गया है। यह इंजन 116 hp की पावर और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

ऑटोमैटिक ऑप्शन
अब यह ऑटोमैटिक ऑप्शन HTE(O) वेरिएंट से शुरू होता है, जिसकी कीमत लगभग 9.78 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसके अलावा HTK(O), HTK+ और HTK+(O) जैसे वेरिएंट्स में भी यह कॉम्बिनेशन उपलब्ध होगा। पहले डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट सिर्फ हाई वेरिएंट्स में ही मिलता था, लेकिन अब इसे ज्यादा किफायती बना दिया गया है।

माइलेज
कंपनी के मुताबिक, डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट का ARAI माइलेज 18.6 kmpl है, जबकि डीजल मैनुअल वेरिएंट लगभग 22.3 kmpl का माइलेज देता है।

पढ़ें :- Bajaj Pulsar 180 :  मॉडर्न लुक में लॉन्च हो गई 2026 बजाज पल्सर 180 , जानें इंजन की पावर और परफॉर्मेंस
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...