5G Smartphone Under 10 Thousand Rupees: अगर आप 10 हजार से कम में न्यूली लॉन्च 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, और आपका बजट कम है तो आपके लिए Lava Yuva 2 5G एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है, जिसे कंपनी ने आज (27 दिसंबर) को लॉन्च किया है। यह फोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000एमएएच बैटरी और 8जीबी रैम जैसी खूबियों से लैस है। सबसे अच्छी बात यह है कि नए लावा की कीमत 9500 रुपये से भी कम है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
लावा ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Lava Yuva 2 5G को सिंगल वेरिएंट में उतारा है, जो 4जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज के साथ आता है और इसमें 4GB वर्चुअल RAM का ऑप्शन भी दिया गया है। यह स्मार्टफोन Marble Black और Marble White कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। कंपनी का दावा है कि 10 हजार के बजट में Yuva 2 5G फोन एंट्री लेवल स्मार्टफोन सेग्मेंट में नया बेंचमार्क स्थापित करने की क्षमता रखता है। आइये, Lava Yuva 2 5G के स्पेसिफिकेशन्स पर एक नजर डाल लेते हैं-
Lava Yuva 2 5G के स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले- 6.67” HD+ 90Hz
स्टोरेज- 4GB RAM + 128GB, 4GB वर्चुअल RAM
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
प्रोसेसर- UNISOC T760
कैमरा- 50MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा
बैटरी- 5,000mAh बैटरी और 18W
ओएस– एंड्रॉयड 14