Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. दिल्ली के गोकलपुरी में आग लगने से 7 की मौत जबकि 30 झोपड़िया जल कर राख

दिल्ली के गोकलपुरी में आग लगने से 7 की मौत जबकि 30 झोपड़िया जल कर राख

By प्रिया सिंह 
Updated Date

दिल्ली के गोकलपुरी में शुक्रवार को देर रात आग लगने के कारण सात लोगों की मौत हो गई और साथ ही 30 झोपड़िया जल कर राख हो गई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना पर दुख जताया है।

पढ़ें :- लखनऊ में DRDO का मॉडल हेलीकॉप्टर कहां 'उड़' गया? नगर निगम के पास नहीं है इसका जवाब

बता दें कि पुलिस ने बताया कि गोकलपुरी थाना क्षेत्र में रात लगभग एक बजे आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस को बचाव उपकरणों के साथ भेजा गया। उन्होंने बताया कि हमने अग्निशमन विभाग से भी संपर्क किया, जिसने त्वरित कार्रवाई की। हम तड़के चार बजे तक आग बुझा सके तबतक सात लोगों की जलकर मौत हो चुकी थी। आग लगने से 30 झोपड़ियां जल गईं।

जिसके बाद दिल्ली के सीएम अरविन्द्र केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘सुबह सुबह ये दुःखद समाचार सुनने को मिला। मैं स्वयं वहां जाकर पीड़ित लोगों से मिलूंगा।’

Advertisement