Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Parliament budget 2022 session : राज्यसभा के 72 सेवानिवृत्त सदस्यों के विदाई समारोह में पीएम मोदी बोले- इनकी कमी हमेशा खलेगी

Parliament budget 2022 session : राज्यसभा के 72 सेवानिवृत्त सदस्यों के विदाई समारोह में पीएम मोदी बोले- इनकी कमी हमेशा खलेगी

By संतोष सिंह 
Updated Date

Parliament budget 2022 session live updates : राज्यसभा (Rajya Sabha) के 72 सेवानिवृत्त सदस्यों की गुरुवार को विदाई हो गई है। इस मौके पर अपना संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि हमारे राज्यसभा सदस्यों (Rajya Sabha Members) के पास बहुत अनुभव है। कभी-कभी अनुभव में ज्ञान से अधिक शक्ति होती है। हम सेवानिवृत्त सदस्यों से कहेंगे कि एक बार फिर से आइए। पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि हमने इस संसद में लंबा समय बिताया है। इस सदन ने हमारे जीवन में बहुत योगदान दिया है। इस सदन के सदस्य के रूप में प्राप्त अनुभव को देश के चारों दिशाओं में ले जाना चाहिए।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

पीएम मोदी (PM Modi) ने सेवानिवृत सांसदों से कहा कि अनुभव से जो प्राप्त हुआ होता है उसमें समस्याओं के समाधान के लिए सरल उपाय होते हैं। अनुभव का मिश्रण होने के कारण गलतियां कम से कम होती हैं। अनुभव का अपना एक महत्व होता है। जब ऐसे अनुभवी साथी सदन से जाते हैं तो बहुत बड़ी कमी खलती है।

इस अवसर पर मोदी ने कहा कि ये आज़ादी का अमृत महोत्सव है। हमारे महापुरुषों ने देश के लिए बहुत कुछ दिया, अब देने की जिम्मेदारी हमारी है। अब आप खुले मन से एक बड़े मंच पर जाकर आज़ादी के अमृत महोत्सव के पर्व को माध्यम बनाकर प्रेरित करने में योगदान कर सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को इतनी मेहनत करने की जरूरत नहीं है। वह अपनी मम्मी जी के घर से मनमोहन जी के घर तक पदयात्रा करें। तब उनको समझ आएगा कि महंगाई क्यों बढ़ी थी। आज महंगाई सप्लाई चेन और युद्ध की वजह से बढ़ी है। ब्रिटेन में 20 फीसदी से ज़्यादा महंगाई बढ़ी है।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट
Advertisement