78th Independence Day Shayari and Wishes: आज से दो दिनों बाद यानी 15 अगस्त को पूरा भारतवर्ष आजादी की 78वें वर्षगांठ (78th Independence Day) के जश्न में डूबा होगा। इस मौके देशभर में लोग स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और लोग आजादी के नायकों-नायिकाओं को याद करेंगे। लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को बधाई संदेश भेजेंगे। वहीं, अगर आप भी स्वतंत्रता दिवस पर खास अंदाज में 78वें स्वतंत्रता दिवस का शुभकामना संदेश भेजना चाहते हैं तो हम आपको कुछ देशभक्ति शायरी या संदेश बताने वाले हैं, जिन्हें आप भेज सकते हैं-
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
78वां स्वतंत्रता दिवस पर शायरी हिंदी में (Shayari on 78th Independence Day in Hindi)
“भारत के उन वीरों को सलाम,
जिन्होंने देश के लिए दिया प्राणों का बलिदान
अमर शहीदों से देश के हर बेटे का है वादा
लहू बहाकर भी हम करेंगे देश की हिफाजत”
78वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
“यह बात हवाओं को भी बताए रखना,
रोशनी होगी चिरागों को जलाए रखना,
लहू देकर जिसकी हिफाजत वीर जवानों ने की,
ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाए रखना।”
78वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
“कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।”
78वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है
मर मिटेंगे हम अपने वतन के लिए
जान कुर्बान है प्यारे चमन के लिए
हमसे हमारी अब हसरत ना पूछो
बांध रखा सर पर तिरंगा कफन के लिए
78वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
फांसी चढ़ गए और सीने पर गोली खाई
हम उन शहीदों को प्रणाम करते हैं,
जो मिट गए देऱ पर,
हम उनो सलाम करते हैं।
78वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
पढ़ें :- रामपथ पर साकार हुई रामायण, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमी अयोध्या
गुलामी क्या थी यह हम क्या जानें
हमने तो हमेशा आजादी में सांस ली है।
गुलामी क्या है यह तो वही बता सकते हैं,
जिन्होंने आजादी के लिए जान दी है।
78वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
तीन रंग का नहीं वस्त्र ,
यह ध्वज देश की शान है
हर भारतीय की दिलों का स्वाभिमान है।
यही है गंगा यही है हिमालय,
यही हिंद की जान है,
और तीन रंगों में रंगा हुआ यह अपना हिंदुस्तान है।
78वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!