Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. त्रिपुरा में 800 छात्र एड्स संक्रमित, 47 की मौत, अचानक इतने मामले बढ़ने से मचा हड़कंप

त्रिपुरा में 800 छात्र एड्स संक्रमित, 47 की मौत, अचानक इतने मामले बढ़ने से मचा हड़कंप

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

त्रिपुरा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां आठ सौ से अधिक छात्रों के एचआईवी पॉजिटिव होने से हड़कंप मच गया है।यहां प्रदेश में करीब 828 स्टूडेंट्स में एचआईवी संक्रमित होने का पता चला है। जिनमें से 572 छात्र अभी भी जीवित हैं और 47 लोगों की इस खतरनाक संक्रमण के कारण मौत हो गई है।

पढ़ें :- लोकसभा में सुप्रिया सुले का मोदी सरकार हमला, बोलीं- समोसा चीन के पैसे से, चाय पाकिस्तान के पैसे से आई है, ये सब अब नहीं चलने वाला...

हालांकि, एचआईवी आंकड़ों पर रिपोर्ट सामने आने के बाद से हड़कंप मच गया। जिसके बाद त्रिपुरा सरकार ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि दिए गए आंकड़े 25 सालों की अवधि के हैं।

त्रिपुरा में बिमारी कैसे फैली जानने से पहले आपको समझना होगा कि आखिर एड्स बीमारी है क्या? एड्स एक गंभीर बीमारी है। अगर इसका इलाज सही समय पर ना मिले तो ये जानलेवा साबित हो सकती है। ये एचआईवी वायरस के कारण फैलती है।

अगर समय रहते इलाज ना किया जाए तो ये वायरस धीरे-धीरे मरीज के इम्यून सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे कमजोर कर देता है, जिसकी वजह से संक्रमित व्यक्ति की मौत हो सकती है। इसका सही समय पर इलाज करवाने के लिए आपको इसके लक्षणों को जानना होगा। ताकी शरीर में दिख रहे बदलावों से समझा जा सके।

संक्रमित व्यक्ति को बुखार और मांसपेशियों में दर्द की दिक्कत रहती हैं। इसके अलावा सिर दर्द, गला खराब होना,रात में पसीना आना, यीस्ट संक्रमण, मुंह के छाले, सूजी हुई ग्रंथियां की दिक्कत रहती है।

पढ़ें :- लोकसभा में डिंपल यादव का हमला, बोले- 'बच्चों को नहीं झुका पाए, इसलिए उनकी आवाज दबाई गई'
Advertisement