Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ताइवान में 6.1 तीव्रता से आया भूकंप, चीन, फिलीपींस और जापान तक महसूस किए गए झटके

ताइवान में 6.1 तीव्रता से आया भूकंप, चीन, फिलीपींस और जापान तक महसूस किए गए झटके

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। ताइवान के दक्षिण-पूर्वी इलाके में बुधवार शाम करीब 5:47 बजे 6.1 तीव्रता का भूकंप आया है। किसी नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं आई है। इसके झटके चीन, फिलीपींस और जापान तक महसूस किए गए। सेंट्रल वेदर एडमिनिस्ट्रेशन (CWA) के अनुसार, भूकंप का केंद्र ताइतुंग काउंटी हॉल से 10.1 किलोमीटर उत्तर में था और इसकी गहराई 11.9 किलोमीटर थी।

पढ़ें :- Video-अखिलेश यादव ने चीन के सवाल को बताया सेंसिटिव, बोले-अगर कोई सुझाव देशहित में है, तो नेता विपक्ष राहुल गांधी को पढ़ने देना चाहिए

ताइवान में भूकंप की तीव्रता को 1 से 7 के स्केल पर मापा जाता है। ताइतुंग काउंटी में तीव्रता स्तर 5 दर्ज किया गया, जबकि हुलिएन और पिंगतुंग काउंटी में स्तर 4 महसूस किया गया।

फिलहाल भूकंप से नुकसान की जानकारी नहीं

नेशनल फायर एजेंसी ने बताया कि ताइवान में फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। ताइवान की चिप बनाने वाली कंपनी TSMC ने कहा कि भूकंप की तीव्रता इतनी नहीं थी कि पूरे द्वीप में मौजूद उसकी फैक्ट्रियों को खाली कराने की जरूरत पड़े।

एक साल पहले 7.2 तीव्रता का भूकंप आया था

पढ़ें :- जापानी PM शिंजो आबे के हत्यारे को उम्रकैद की सजा, 3 साल पहले चुनाव प्रचार के समय मारी थी गोली

ताइवान के हुलिएन क्षेत्र में 3 अप्रैल 2024 को 7.4 तीव्रता का भूकंप आया था। यह पिछले 25 सालों में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप था। इस भूकंप में 19 लोगों की मौत हुई, 1100 से ज्यादा घायल हुए, कई इमारतें झुक गईं या गिर गईं, और पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड हुए थे।

Advertisement