हरिद्वार। नवरात्रि और दशहरे के उपलक्ष्य में उत्तराखंड की हरिद्वार जेल (Haridwar Jail) में रामलीला का आयोजन किया गया, लेकिन इस दौरान जेल में बड़ा कांड हो गया। जिस वजह से पुलिस प्रशासन के होश ही उड़ गए। बतातें चलें कि बीते शुक्रवार को वानर का किरदार निभा रहे दो कैदी मौका देखकर फरार हो गए। रामलीला (Ramlila) और जेल में हो रहे निर्माण कार्य का फायदा उठाकर दोनों भाग निकले। जिसके बाद अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका।
पढ़ें :- अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस में आग से मचा हड़कंप, यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी
जानें क्या है पूरा मामला?
बता दें कि ये पूरा मामला शुक्रवार रात में रामलीला मंचन (Ramlila Staged) के दौरान हरिद्वार जेल (Haridwar Jail) से दो खूंखार कैदी फरार हो गए। मंचन के दौरान इधर माता सीता की खोज हो रही थी, उधर दो वानर रूपी कैदी दीवार फांद कर भाग निकले। सभी लोग रामलीला मंचन (Ramlila Staged) के दृश्यों में सराबोर थे और किसी को भी घटना का पता नहीं लग सका।
हरिद्वार जेल में रामलीला में माता सीता की खोज में निकले दो वानर वापस ही नहीं लौटे। खोजबीन शुरू हुई तो पता चला दोनों बाउंड्री फांद कर फरार हो लिए। एक हत्या और दूसरा अपहरण के मामले में बंद था। अब उनकी तलाश हो रही।#SI_भर्ती_2021_रद्द_करो #विजयादशमी हरिद्वार जेल #Vijayadashami pic.twitter.com/uTzWY6tgvO
— santosh singh (@SantoshGaharwar) October 12, 2024
पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं
जेल से फरार हुए आरोपियों की पहचान रुड़की निवासी पंकज और यूपी के गोंडा निवासी राजकुमार के तौर पर की गई है। ये दोनों सीढ़ी लगाकर दीवार लांघ गए। फरार हुए दोनों कैदी जघन्य अपराधों के दोषी है। घटना के बाद हड़कंप मच गया। आरोपियों की तलाश जारी है। पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहा था। वहीं राजकुमार अपहरण के मामले में विचाराधीन कैदी है। कैदियों की फरारी के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। उधर पुलिस अधिकारियों का कहना कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। हरिद्वार जेल में रामलीला हो रही थी। माता सीता की खोज में निकले दो वानर वापस ही नहीं लौटे। खोजबीन शुरू हुई तो पता चला दोनों बाउंड्री फांद कर फरार हो लिए है एक हत्या और दूसरा अपहरण के मामले में बंद था।