Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रायबरेली में छात्रसभा का कार्यक्रम चल रहा था लेकिन भाजपा के गुंडों ने नहीं चलने दिया, प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अपमान किया: अखिलेश यादव

रायबरेली में छात्रसभा का कार्यक्रम चल रहा था लेकिन भाजपा के गुंडों ने नहीं चलने दिया, प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अपमान किया: अखिलेश यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने शनिवार को प्रेस कॉफ्रेंस करते हुए सरकार को घेरा है। साथ ही कहा कि, अजय सेठ वाला वीडियो शेयर करने पर एक ​व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा करा दिया गया। अब आगे ऐसे हालात बनेंगे कि जो इस वीडियो को देखेगा उस पर मुकदमा करा देंगे। भाजपा के लोग कुछ भी कर सकते हैं।

पढ़ें :- ‘गुंडागर्दी’ और ‘अपराधियों’ को संरक्षण देने वाले सपा बहादुर केवल सड़कें ही नापते फिरेंगे, लेकिन जनता के मन तक पहुंच नहीं पाएंगे: केशव मौर्य

वहीं, इस दौरान रायबरेली में समाजवादी छात्र सभा के कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद पर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, रायबरेली में छात्रसभा का कार्यक्रम चल रहा था लेकिन भारतीय जनता पार्टी के गुंडों ने नहीं चलने दिया, प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अपमान किया क्योंकि वो स्वजातीय लोगों को बढ़ावा देना चाहते हैं। यही भाजपा की कानून व्यवस्था है। अगर आपको सम्मान नहीं मिल रहा है तो आप पीडीए के हैं इसलिए नहीं मिल रहा है। छात्रों को पार्टी के लोगों को संघर्ष करना पड़ा।

अखिलेश यादव ने कहा कि, हमारे सांसद पप्पू निषाद जी को अपमानित होना पड़ा, जान से बचे हैं। यही भारतीय जनता पार्टी की कानून व्यवस्था है। आप स्वजातीय नहीं PDA के लोग हैं तो आपको अपमानित किया जाएगा। इसके साथ ही, यूपी की पूरी प्रशासनिक व्यवस्था चौपट है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार की हद हो गई है। इसलिए भाजपा सरकार को सत्ता से हटाना ही एकमात्र उपाय है। समाजवादी पार्टी पीडीए को एकजुट करके उत्तर प्रदेश से भाजपा सरकार का सफाया करने के लिए संकल्पित है।

उन्होंने कहा, किसानों की मदद के लिए मंडियों को ठीक किया जाएगा। किसानों के लिए विशेष योजना बनाकर ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचे उस दिशा में काम समाजवादी सरकार में होगा। देश के ऊपर, किसान के ऊपर एक ही संकट है, वो है भारतीय जनता पार्टी।

 

पढ़ें :- PCS Transfer: यूपी में 13 पीसीएस अफसरों के हुए तबादले, देखिए लिस्ट, किसको कहां मिली तैनाती

 

Advertisement