गाजियाबाद के लोनी से बड़ी खबर सामने आ रही हैं । यहां ट्रॉनिका सिटी औद्यौगिक क्षेत्र स्थिक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भीषण थी कि आग की लपटे बगल की फैक्ट्री तक पहुंच गई।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गाजियाबाद थाना ट्रॉनिका सिटी इलाके के इंड्रस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में भंयकर आग लग गई। देखते ही देखते आग तीन मंजिला फैक्ट्री के ऊपर के फ्लोर तक फैल गई। फैक्ट्री में पैकेजिंग संबंधित काम होता है।
Massive #Fire: #गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग pic.twitter.com/Mrkvl2GsV1
— princy sahu (@princysahujst7) June 15, 2024
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
ऐसे में पैकेजिंग में काम आने वाले सामान और केमिकल के ड्रम ने तेजी के साथ आग पकड़ ली।दमकल विभाग की टीम को सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। आग की तीव्रता को देखा और आसपास इंडस्ट्रियल एरिया में आग फैलने से रोकने की वजह से दमकल विभाग की टीम ने आसपास के जिलों से भी दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाया।