जयपुर। सौशल मीडिया पर एक छात्रा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। छात्रा आत्महत्या करने के लिए कोचिंग की छत पर चढ़ गई और दोनों पैर लटका कर नीचे कूदने लगी। छात्रा कई दिनों से कोचिंग नहीं जा रही थी। शुक्रवार को उसके परिजन मिलने के लिए कोचिंग आए थे, जिसके बाद छात्रा ने यह कदम उठाया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सौशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
राजस्थान की राजधानी जयपुर के गोपालपुरा से शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा ने कोचिंग की ऊंची इमारत से कूदकर जान देने का प्रयास किया। बता दे कि शुक्रवार दोपहर को छात्रा अपने कोचिंग सेंटर गुरु कृपा में मौजूद थी। जानकारी के मुताबिक यह छात्रा पिदले कई दिनों से कोचिंग नहीं जा रही थी। इस कोचिंग संचालक ने छात्रा के परिजनों को बुलाया गया था। इस परपरिजन उससे मिलने के लिए आए थे। परिजनों के पहुंचने के बाद छात्रा अचानक से कोचिंग की इमारत की छत पर चढ़ गई और वहां से नीचे कूदने की कोशिश करने लगी। घबराहट भरे इस माहौल में कोचिंग संस्थान के स्टाफ ने सूझबूझ से काम लिया। उन्होंने तुरंत छात्रा को बचाने की कोशिशें शुरू कर दीं।
पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी
जयपुर में नीट छात्रा ने गुरु कृपा कोचिंग इंस्टीट्यूट की छत से कूदने की कोशिश की, कोचिंग स्टाफ ने उसे बचा लिया..!!pic.twitter.com/pLAYEPaMN4
— MANOJ SHARMA/ मनोज शर्मा (@manojpehul) August 30, 2025
छात्रा को पहले बातों में फंसाया, फिर बचाई जान
पढ़ें :- Rahul Gandhi Delimitation Bill : राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा - कांग्रेस ने वोट चोरी पर सरकार को फंसा दिया
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लोग छात्रा को बातों में फंसाए हुए है, जबकि कुछ अन्य लोग छिपकर उसके पास पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। कुछ ही पलों में स्टाफ के लोग छात्रा के पास पहुंचे और उसे मजबूती से पकड़ लिया, जिससे वह कूद नहीं पाई। इसके बाद उन्होंने उसे पीछे खींचते हुए दीवार से नीचे उतार लिया।
परिजनों ने नहीं दी थाने में कोई तहरीर
महेश नगर थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अगर छात्रा के परिजनों की तरफ से कोई शिकायत आती है, तो मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना में कोचिंग स्टाफ की त्वरित कार्रवाई ने एक जान बचा ली, लेकिन यह गंभीर सवाल खड़ा करती है कि आखिर छात्रों पर किस हद तक मानसिक दबाव डाला जा रहा है।