नई दिल्ली। संसद भवन (Parliament House) परिसर में शनिवार को एक अलग और बेहद खास तस्वीर सामने आई है। बता दें कि, प्रेरणा स्थल पर महात्मा ज्योतिराव फुले (Mahatma Jyotiba Phule ) की 200वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Lok Sabha LoP Rahul Gandhi) के बीच काफी देर तक बातचीत भी हुई है। करीब 1 मिनट 30 सेकेंड के वीडियो में दोनों नेता आपस में बातचीत करते नजर आए, इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी उनके आस-पास मौजूद रहे।
पढ़ें :- नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने की डेट फाइनल, नए CM की रेस में ये नाम है सबसे आगे
What conversation might have taken place between PM Modi and Rahul Gandhi? pic.twitter.com/wbiYqaoInJ
— Desh Ka Verdict (@DeshKaVerdict) April 11, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज संसद भवन परिसर में एक दूसरे से मुलाकात की है। ये मौका था महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का, इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया और मुस्कुराते हुए काफी देर तक चर्चा करते नजर आए। अब इसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।