नई दिल्ली। पाकिस्तान में कही पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। जब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज को ही एक युवक ने किस कर लिया तो पाकिस्तानी महिलाओं का किया हाल होगा। वीडियो में एक युवक मरियम नवाज को किस कर भागते हुए नजर आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- VIDEO-पीएम आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी-अखिलेश यादव को लिया गया हिरासत में
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में एक युवक मरियम नवाज के पोस्टर को किस करते हुए नजर आ रहा है। यह वीडियो इतना वायरल हो गया है कि लोग इसे देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। खासकर महिला सुरक्षा को लेकर लोग अपनी राय रख रहे हैं। एक यूजर ने तंज भरे अंदाज में लिखा, पाकिस्तान में महिलाएं बुर्के में भी सुरक्षित नहीं हैं, तो फिर बुर्का पहनने का क्या फायदा। यह टिप्पणी उस सोच को दर्शाती है, जो इस वीडियो के जरिए सामने आई है। लोग इस घटना को पाकिस्तान में महिलाओं के प्रति समाज के नजरिए से जोड़कर देख रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद यह मामला और गर्म हो गया है।
क्या फायदा बुर्के का, जब पोस्टर पर भी सलमा सुरक्षित नहीं है.. pic.twitter.com/eaXMzR2gJu
— 𝙼𝚛 𝚃𝚢𝚊𝚐𝚒 (@mktyaggi) August 16, 2025
पढ़ें :- राहुल गांधी का अपनी बात से मुकर जाना दुर्भाग्यपूर्ण है और लोकंतंत्र की हर मर्यादा के विपरीत: जितेंद्र सिंह
क्या है मामला
यह घटना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की बताई जा रही है। यहां सड़क किनारे एक बड़ा-सा पोस्टर लगा हुआ था, जिसमें पिंक रंग के बुर्के में मरियम नवाज की तस्वीर थी। इस पोस्टर के आसपास लोग आते-जाते दिख रहे थे। तभी एक युवक, जो कुर्ता-पजामा पहने हुए था, पोस्टर के पास पहुंचा। उसने मरियम नवाज की तस्वीर को किस किया और तेजी से वहां से भाग निकला। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आसपास कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की। यह नजारा देखकर लोग हैरान रह गए।